बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रामपुर: आजम खान को बड़ा झटका, ED ने अटैच की जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति​ | क्रेडिट कार्ड और लोन वाले कॉल से छुटकारा पाने का तरीका, TRAI का ऐप आएगा काम​ | MLC Election Results: 4 राज्यों में बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीती ? रिजल्ट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कसा तंज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Google DeepMind ने लॉन्च किया Genie 4 AI Model, रियल टाइम में बनाएगा इंटरैक्टिव 3D दुनिया​

वर्तमान में गूगल डीपमाइंड ने आधिकारिक तौर पर अपना नया वर्ल्ड एआई मॉडल जीनी 4 लॉन्च किया है। यह एक ऐसा अगली पीढ़ी का एआई सिस्टम है, जो रियलटाइम, इंटरैक्टिव 3D दुनिया बनाने के लिए साथ ही नेटिव ऑडियो और बेहद ही रियलिस्टिक विजुअल्स पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि इसके जरिए यूजर्स […]

वर्तमान में गूगल डीपमाइंड ने आधिकारिक तौर पर अपना नया वर्ल्ड एआई मॉडल जीनी 4 लॉन्च किया है। यह एक ऐसा अगली पीढ़ी का एआई सिस्टम है, जो रियलटाइम, इंटरैक्टिव 3D दुनिया बनाने के लिए साथ ही नेटिव ऑडियो और बेहद ही रियलिस्टिक विजुअल्स पेश किया है।

कंपनी ने बताया है कि इसके जरिए यूजर्स न केवल डायनामिक एनवायरमेंट जेनरेट कर सकते हैं, बल्कि इसमें लाइव नेविगेट भी कर सकते हैं। इस बीच, अल्फाबेट और गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि Genie 4 हमारा सबसे रियलिस्टिक और इंटरैक्टिव वर्ल्ड मॉडल है।

रियल टाइम में बदल सकेंगे वर्चुअल दुनिया

कंपनी ने बताया कि जीनी 4 की सबसे बड़ी खासियत में से एक है सीन को रियल टाइम में बदलने की सुविधा है। यूजर कीबोर्ड से नेविगेनश और कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर सिमुलेशन में बदलाव किया जाता है।

इसके इस्तेमाल से यूजर मौसम बदलने, कैमरे का एंगल बदलने या किसी नए कैरेक्टर और ऑब्जेक्ट को जोड़ने जैसे निर्देश दे सकते हैं। मॉडल आसपास के सीन के हिसाब से इन निर्देशों को समझकर दुनिया को आगे बढ़ाता है।

फिजिक्स और कैरेक्टर की गतिविधियों पर फोकस

  गूगल ने यह भी बताया कि जीनी 4 पहले के मुकाबले ज्यादा वास्तविक दिखने वाले सीन और बेहतर मूवमेंट पर काम किया गया है। यह एयरोडायनामिक्स, टकराव और एनवायरमेंट में भी सुधार ला सकते हैं।

वैसे इसमें कैरेक्टर्स के चलने, प्रतिक्रिया देने और आसपास की चीजों से प्रभावित होने पर भी ध्यान दिया गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ देखने में रियल दुनिया जैसी तस्वीरें बनाना नहीं, बल्कि ऐसी सिमुलेशन तैयार करना है, जिसमें गतिविधियों का प्रभाव दिखाई दे।

लेकिन गूगल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जीनी 4 अभी शुरुआती रिसर्च चरण में है। लंबे समय तक सिमुलेशन चलने या कई बार बदलाव करने पर वस्तुओं की बनावट और उनकी स्थिति में अंतर आ सकता है।

पहली बार नहीं, बल्कि बेहतर नेटिव ऑडियो क्षमता

बता दे कि, जीनी 4 में नेटिव ऑडियो जनरेशन को अहमियत दी गई है। यह एनवायरमेंट की आवाजें, बैंकग्राउंड म्यूजिक और कैरेक्टर्स के बीच इंटरैक्टिव बातचीत शामिल हो सकती है।

किसी वर्चुअल जंगल में पक्षियों की आवाजें या किसी बाजार के सीन में लोगों की बातचीत सुनाई दे सकती है। वहीं यूजर के निर्देशों के अनुसार ही सीन बदलने पर उससे संबंधित आवाजों को तैयार किया जा सकता है।

कंपनी ने यह भी कहा कि ऑडिओ की सटीकता अभी भी सुधार के क्षेत्रों में शामिल है। इसलिए हर सीन में आवाज और गतिविधि का पूरी तरह सटीक मेल होने की गारंटी नहीं है।

जीनी4 का इस्तेमाल कहां हो सकता है?

गेम डेवलपमेंट गेम की दुनिया, कैरेक्टर और इंटरैक्शन के शुरुआती प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए।

फिल्म और क्रिएटिव काम किसी भी सीन या  एनवायरमेंट के अलगअलग रूपों को ट्राई करने के लिए।

रोबोटिक्स विभिन्न परिस्थितियों में एआई एजेंट्स की क्षमता और प्रतिक्रिया को परखने के लिए।

एनवायरमेंट घटनाएं बाढ़ या जंगल की आग जैसी घटनाओं के संभावित प्रभावों को वर्चुअल वातावरण में समझने को कोशिश करता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY