सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘प्रोपेगैंडा’ कहने वालों के मुंह पर ₹1,000 करोड़ का तमाचा है ‘धुरंधर’ की सफलता: अनुपम खेर का आलोचकों पर तीखा हमला​ | मुरादाबाद में किसानों ने आखिर क्यों छोड़ दी धान की खेती? ‘कमल’ उगाकर कमा रहे लाखों रुपये​ | Varanasi Crime News: भाजपा नेता समेत 10 पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, आयुष्मान कार्ड के नाम पर रिटायर्ड टीचर को ठगा, FIR​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Saharanpur News: जिस घर से निकलनी थी बारात, वहीं मिला दूल्हे का शव… शादी वाले दिन फंदे से लटका था​

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिस घर से शुक्रवार शाम बारात निकलनी थी, उसी घर में सुबह मातम छा गया. भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत युवक का शव घर की छत पर बने कमरे […]

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिस घर से शुक्रवार शाम बारात निकलनी थी, उसी घर में सुबह मातम छा गया. भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत युवक का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, देवबंद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी अमित भारतीय रेलवे में लोको पायलट थे. उनकी वर्तमान तैनाती पंजाब के लुधियाना में थी. शुक्रवार को उनकी शादी होनी थी. बीते गुरुवार रात घर में मंढा कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ था. परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. देर रात तक डीजे नाइट का आयोजन भी हुआ, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए.

सुबह जगाने पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब परिजन और कुछ मेहमान अमित को जगाने के लिए छत पर बने टीन शेड वाले कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए. अमित का शव टीन शेड में लगे पंखे से फंदे पर लटका हुआ था. यह देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई. शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.

पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार

ग्रामीणों के मुताबिक, अमित पिछले करीब छह वर्षों से भारतीय रेलवे में सेवा दे रहे थे. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शुक्रवार दोपहर गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया. इस कारण शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका और घटना की आधिकारिक जांच तत्काल शुरू नहीं हो पाई.

अमित ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. परिवार और रिश्तेदार इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जबकि ग्रामीणों ने भी चुप्पी साध रखी है. उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भले ही उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई, लेकिन मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY