गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कहीं मिठाइयों पर चूहे, कहीं पनीर में स्टार्च… दिवाली से पहले UP के 38 जिलों में FSDA की छापेमारी​ | Cyclone Arnab Satellite Image: भारत से टकराने से पहले कैसा दिख रहा था अरनब तूफान? रौद्र रूप कैमरे में कैद! नासा ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर​ | गेट खुला छोड़ा, खुद कार से निकली और पीछे से जिम ट्रेनर प्रेमी को भेजा… प्रिया ने ऐसे रची पति शशांक पर हमले की साजिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Free Cricket Match Scam: फ्री में मैच देखने के चक्कर में न करें ये गलती, नहीं तो खाली हो जाएगा अकाउंट!​

Free Cricket Match Scam: भारत में क्रिकेट को लेकर अलग ही क्रेज है। हर घर में कोई न कोई क्रिकेट फैन जरुर मिल जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुकाबला हो या IPL और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट, फैंस हर मैच देखना चाहते हैं। लेकिन कई बार पेड सब्सक्रिप्शन नहीं होने के कारण लोग […]

Free Cricket Match Scam: भारत में क्रिकेट को लेकर अलग ही क्रेज है। हर घर में कोई न कोई क्रिकेट फैन जरुर मिल जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुकाबला हो या IPL और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट, फैंस हर मैच देखना चाहते हैं। लेकिन कई बार पेड सब्सक्रिप्शन नहीं होने के कारण लोग इंटरनेट पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग के विकल्प तलाशने लगते हैं। 

इसी का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। फ्री में मैच दिखाने का लालच देकर लोगों को ऐसे फर्जी लिंक और ऐप के जरिए जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं, जिनके जरिए उनकी पर्सनल जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं।

ठग कैसे बिछाते हैं जाल? 

IPL और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर फ्री लाइव मैच दिखाने वाले लिंक तेजी से शेयर किए जाते हैं। कई लिंक देखने में असली लगते हैं, जिससे लोग बिना जांच किए उन पर क्लिक कर देते हैं।

साइबर ठग इन लिंक के जरिए लोगों को फर्जी वेबसाइट पर पहुंचाते हैं और मैच देखने के लिए अनजान ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। कुछ मामलों में APK फाइल इंस्टॉल करने का विकल्प भी दिया जाता है। ऐसी फाइलों में खतरनाक सॉफ्टवेयर हो सकता है, जो फोन में मौजूद पर्सनल डिटेल तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है।

एक क्लिक से खतरे में पड़ सकती है पर्सनल जानकारी

फ्री मैच दिखाने के बहाने डाउनलोड कराए जाने वाले कुछ संदिग्ध ऐप फोन की sensitive information हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इनमें कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और अन्य निजी डेटा शामिल हो सकते हैं। अगर किसी ऐप को जरूरत से ज्यादा परमिशन दी जाती है, तो जोखिम और बढ़ सकता है।

ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या बिना जांच किए ऐप इंस्टॉल करने से बचना जरूरी है। खासकर उन वेबसाइट से सावधान रहें, जो मैच दिखाने के लिए तुरंत ऐप डाउनलोड करने या फोन की सेटिंग बदलने का दबाव बनाती हैं।

स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने से भी बचें

कुछ फर्जी वेबसाइट या ठग मैच दिखाने के बहाने स्क्रीन शेयरिंग और रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने के लिए कह सकते हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल सही कामों के लिए भी होता है, लेकिन गलत हाथों में पड़ने पर इनका दुरुपयोग किया जा सकता है।

अगर किसी अनजान व्यक्ति को आपके फोन की स्क्रीन देखने या डिवाइस को रिमोट तरीके से एक्सेस करने का मौका मिल जाता है, तो वह आपकी पर्सनल डिटेल देख सकता है। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले OTP, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी रहता है।

इसलिए सिर्फ लाइव मैच देखने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें और न ही किसी को अपने फोन का कंट्रोल दें।

ऑनलाइन मैच देखने वाले इन बातों का रखें ध्यान

1.  व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर मिलने वाले फ्री लाइव स्ट्रीमिंग लिंक पर बिना जांच किए क्लिक न करें।

2. ऐप डाउनलोड करने के लिए Google Play Store या Apple App Store को प्राथमिकता दें। ऐप का डेवलपर, रिव्यू और मांगी जाने वाली परमिशन भी जांचें।

3. किसी अनजान वेबसाइट से मिली APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें।

4. किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंकिंग डिटेल्स साझा न करें।

5. मैच देखने के लिए किसी अनजान ऐप को स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस की अनुमति न दें।

6. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संबंधित प्रसारक या अधिकृत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। 

:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY