बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मैं तुम्हें तलाक देता हूँ…’: प्यार में धर्म बदला, 5 दिन साथ रहे और फिर मैसेज भेजकर फरार हो गया ‘फरेबी’ पति!​ | Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Firecracker Safety Patients: दिवाली पर पटाखों से दूर रहें ये 5 तरह के लोग, जानलेवा हो सकता है धुआं​

Firecracker Safety Patients:  का त्योहार आते ही चारों तरफ घर की सजावट और आतिशबाजी की तैयारी शुरु हो जाती है। इस दिन लोग जमकर पटाखे जलाते हैं और आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। हालांकि, पटाखों से निकलने वाला धुआं के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद जहरीली गैसें और बारीक प्रदूषक कण सांस […]

Firecracker Safety Patients:  का त्योहार आते ही चारों तरफ घर की सजावट और आतिशबाजी की तैयारी शुरु
हो जाती है। इस दिन लोग जमकर पटाखे जलाते हैं और आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। हालांकि, पटाखों से निकलने वाला धुआं के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद जहरीली गैसें और बारीक प्रदूषक कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर फेफड़ों और दिल पर बुरा असर डालते हैं।

खासतौर पर कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह धुआं गंभीर परेशानी खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को दिवाली पर पटाखों और उनके धुएं से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

अस्थमा और सांस की बीमारी वाले सावधान 

, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को पटाखों के धुएं से दूर रहना चाहिए।

 दरअसल, पटाखों से निकलने वाले प्रदूषक सांस की नलियों में जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।  कुछ मामलों में अस्थमा का गंभीर अटैक भी आ सकता है। इसलिए ऐसे मरीजों को आतिशबाजी वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को क्यों बरतनी चाहिए सावधानी?

दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी पटाखों के धुएं से बचकर रहना चाहिए। पटाखों से निकलने वाले हानिकारक प्रदूषक और महीन कण मां के स्वास्थ्य के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी प्रभावित कर सकते हैं।  लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वे घर के अंदर रहें और धुएं वाली जगहों पर जाने से बचें। 

छोटे बच्चों का रखें ध्यान 

छोटे बच्चों को भी पटाखों के धुएं से दूर रखना जरूरी है। बच्चों के फेफड़े अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुए होते और उनकी सांस लेने की गति भी बड़ों के मुकाबले अधिक होती है। ऐसे में प्रदूषण के बारीक कण उनके शरीर में आसानी से पहुंच सकते हैं। इससे खांसी, गले में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए बच्चों को पटाखे जलाने वाली जगहों पर ले जाने से बचें।

दिल के मरीजों को क्यों रहना चाहिए पटाखों से दूर?

पटाखों से निकलने वाले PM2.5 और PM10 जैसे महीन कण दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ये कण शरीर में सूजन बढ़ाने और ब्लड प्रेशर पर असर डालने के साथ हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं। पहले से दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को धुएं के संपर्क में आने से बचना चाहिए। सीने में दर्द, घबराहट या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। 

 बुजुर्गों को भी बरतनी चाहिए खास सावधानी?

बढ़ती उम्र के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।. ऐसे में बुजुर्गों को पटाखों के धुएं से सांस संबंधी परेशानियां होने का खतरा अधिक रहता है। खासकर जिन्हें पहले से अस्थमा, दिल की बीमारी या फेफड़ों से जुड़ी समस्या है, उन्हें आतिशबाजी के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY