सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
US Russia Oil Deal: खुद रूस से तेल खरीदेगा अमेरिका और दूसरों पर पाबंदी! अब भारत के पास क्या हैं विकल्प?​ | बाइक की पावर देखकर न हों कंफ्यूज, टॉर्क और BHP में अंतर समझकर चुनें अपनी पसंद की मोटरसाइकिल​ | महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात: शादी की तीसरी रात पति और परिवार को जहर देकर भागी दुल्हन, गिरफ्तार|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

EPFO Cyber Alert: EPFO ने PF खाताधारकों के लिए जारी की एडवाइजरी, भूलकर भी न दें ये जानकारी​

EPFO Cyber Alert: अगर आपका पीएम अकाउंट है और आप भी EPFO की ऑनलाइनल सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो EPFO ने अपने ग्राहकों यानी पीएफ खाताधारकों को साइबर ठगी से सावधान रहने की एडवाजरी जारी की है। आज के डिजिटल दौर में साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, SMS, ईमेल और सोशल मीडिया लिंक के जरिए […]

EPFO Cyber Alert: अगर आपका पीएम अकाउंट है और आप भी EPFO की ऑनलाइनल सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो EPFO ने अपने ग्राहकों यानी पीएफ खाताधारकों को साइबर ठगी से सावधान रहने की एडवाजरी जारी की है।

आज के डिजिटल दौर में साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, SMS, ईमेल और सोशल मीडिया लिंक के जरिए लोगों से UAN, OTP , आधार और बैंकिंग जैसी पर्सनल जानकारी निकालने की कोशिश करते है, कई बार फर्जी लिंक, फर्जी ऐप का उपयोग करके लोग को अपने जाल में फंसा सकते हैं, ऐसे में  EPFO ने एक्स पर ऑफिशियल पोस्ट करते हुए सावधान रहने को कहा है।

EPFO ने जारी की एडवाइजरी 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 7 अक्टूबर को अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ग्राहकों के लिए एजवाइजरी जारी करते हुए उन्होंने लिखा कि    ‘EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना UAN, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।’

⚠️ साइबर सुरक्षा सलाह: केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना UAN, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।#FraudAlert #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #ईपीएफओ pic.twitter.com/sADqLtFKQq

— EPFO October 7, 2026

इन बातों का रखें ध्यान

EPFO ने साइबर ठगी से बचने के सुझाव देते हुए एडवाइजरी जारी करते हुए कुछ बातों पर ध्यान देने के निर्देश दिए जैसे

1. PF से जुड़ी किसी भी जानकारी या सेवा के लिए सिर्फ EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। 

2. SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए मिले किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

3. अपना UAN, PPO, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक अकाउंट की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

4. लॉगिन करने से पहले वेबसाइट के URL ध्यान से चेक करें।

5. वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग और डोमेन में किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो अलर्ट हो जाएं।

6. अगर कोई संदिग्ध वेबसाइट, मैसेज या फिशिंग लिंक मिलती है, तो उसकी जानकारी EPFO के आधिकारिक हेल्पडेस्क या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग चैनल पर दें।

7.EPFO कभी भी फोन कॉल, व्हाट्सऐप, एसएमएस , सोशल मीडिया या ईमेल के माध्यम से पर्सनल  जानकारी, ओटीपी या लॉगिन जानकारी नहीं मांगता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY