सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक का ग्लोबल हब, सरकार ने पास किया 7800 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट​ | 24 प्लेटफॉर्म, 121 साल पुराना अजूबा… टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसा है दुनिया का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन​ | Aligarh Crime News: प्यार, शादी की जिद और फिर हत्या… अलीगढ़ में असम की महिला का मर्डर, प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

EPFO का PF पर बड़ा फैसला, अब 15000 से बढ़कर 25000 रुपये हुई प्रोविडेंड फंड की लिमिट​

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी पेंशन योजना के तहत अनिवार्य रिटायरमेंट फंड कवरेज की वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने मौजूदा 15,000 रुपये प्रति माह की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये […]

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी पेंशन योजना के तहत अनिवार्य रिटायरमेंट फंड कवरेज की वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने मौजूदा 15,000 रुपये प्रति माह की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने का फैसला लिया है. यह वेतन सीमा पिछले एक दशक से अधिक समय से नहीं बदली गई थी. अब इस फैसले के बाद पहले से अधिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से EPF और पेंशन योजना के दायरे में आएंगे. हालांकि, यह नया नियम तुरंत लागू नहीं होगा. इसे लागू करने की अंतिम तारीख केंद्र सरकार की कैबिनेट की मंजूरी के बाद तय की जाएगी.

फिलहाल नियमों के मुताबिक, केवल वे कर्मचारी जिनकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये प्रति माह या उससे कम है, उन्हें अनिवार्य रूप से कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी पेंशन योजना के तहत कवर किया जाता है. अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी इससे अधिक है, तो नियोक्ता के लिए उसे EPF में शामिल करना कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं होता. नई व्यवस्था लागू होने के बाद 15,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह तक बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी भी स्वतः EPF और EPS के दायरे में आ जाएंगे. इससे लाखों कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए बेहतर बचत और पेंशन सुरक्षा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY