सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अखिलेश का चुनाव आयोग और BJP पर हमला, बोले- दो नामों से मिलीं 2441 एंट्री; CEO ने दिया जवाब​ | CEC Gyanesh Kumar Controversy: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा, SIR के तीनों फैसले सर्वसम्मति से लेने का दावा, ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोप खारिज​ | MLC Election Result 2026: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर कल आएगा फैसला, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Faked Death: जिंदा रहने के लिए मौत की साजिश, उम्र कैद की सजा से बचने के लिए चिता पर बकरे का दाह संस्कार कर खुद को मृत​

UP Faked Death: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने पुलिस और पूरे सिस्टम को चौंका दिया। हत्या के मामले में सजा से बचने के लिए आरोपी ने अपनी मौत का ऐसा नाटक रचा कि लोग अंतिम संस्कार को सच मान बैठे। अर्थी निकली, शवयात्रा हुई और श्मशान घाट पर चिता […]

UP Faked Death: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने पुलिस और पूरे सिस्टम को चौंका दिया। हत्या के मामले में सजा से बचने के लिए आरोपी ने अपनी मौत का ऐसा नाटक रचा कि लोग अंतिम संस्कार को सच मान बैठे। अर्थी निकली, शवयात्रा हुई और श्मशान घाट पर चिता भी जलाई गई। लेकिन जिस चिता को लोग इंसान की आखिरी विदाई समझ रहे थे, उसमें कथित तौर पर एक बकरा जलाया गया था!

2016 का है पूरा मामला 

मामला साल 2016 का है। योगेश की हत्या के मामले में आरोपी राजू उर्फ राजकुमार ने खुद को मृत साबित करने की कथित साजिश रची। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार के दौरान वह खुद अर्थी पर लेटा, फिर ऐन वक्त पर उसकी जगह बकरे को चिता पर रखकर जला दिया गया। इतना ही नहीं, श्मशान घाट पर तस्वीरें भी खिंचवाई गईं, ताकि किसी को शक न हो। जब मौत का प्रमाण पत्र जारी हुआ, तो हत्या का मुकदमा भी बंद हो गया।

इस पूरी साजिश के पीछे दो होम्योपैथी डॉक्टरों की भूमिका होने का आरोप है। बताया जाता है कि दसवीं पास राजू को ऐसी तरकीब सुझाई गई थी, जिससे वह कानून की पकड़ से बचा रहे और अपना ट्रेडिंग का कारोबार भी चलाता रहे। मौत का रिकॉर्ड बन गया, मामला बंद हो गया और राजू दुनिया की नजरों में मृत हो गया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जिस शख्स को सरकारी रिकॉर्ड में मरा हुआ माना जा रहा था, वह सालों बाद जिंदा पकड़ा गया! अब इस कथित फर्जी मौत के पीछे की साजिश, इसमें शामिल लोगों की भूमिका और हत्या के मामले से जुड़े सवाल फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY