सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चाइनीज EV का ऐसा हाल, मोबाइल फोन से भी कम निकली उम्र, जल्दी कारें बदल रहे हैं लोग​ | अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी… कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की तारीख तय, हरिद्वार से संतों का बड़ा ऐलान​ | Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Reality Show में Niti Taylor का दर्दनाक खुलासा, Ex-Boyfriend ने की थी सिगरेट से जलाने की कोशिश!​

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर रियलिटी शो द अलायंस में नजर आ रही हैं। शो में रहते हुए वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में नीति ने इस शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। नीति […]

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर रियलिटी शो द अलायंस में नजर आ रही हैं। शो में रहते हुए वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में नीति ने इस शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। नीति ने बताया कि कैसे उनके एक एक्सबॉयफ्रेंड ने उन पर काफी जुल्म ढाए थे, उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें जलाने की कोशिश भी की थी।

सनकी था नीति का एक्सबॉयफ्रेंड

द अलायंस में अपने बीते दिनों को याद करते हुए नीति टेलर ने बताया कि उनका वह बॉयफ्रेंड बहुत ही हिंसक और सनकी स्वभाव का था। नीति ने दर्दनाक वाकये को साझा करते हुए कहा, “एक बार मेरे एक्सबॉयफ्रेंड ने मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह बेहद गुस्से वाला इंसान था। एक रात उसका जन्मदिन था और उसी रात उसने अपना आपा खो दिया। बात इतनी बढ़ गई कि उसने मुझे एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। बस उसी पल मैंने तय कर लिया और उसे अलविदा कहकर वहां से हमेशा के लिए निकल गई।”
 

नासमझी पर क्या बोलीं नीति?

नीति ने आगे बताया कि उस समय उनकी उम्र बहुत कम थी और वह इतनी समझदार नहीं थीं कि सामने वाले के बर्ताव को सही से समझ पाएं। उन्होंने कहा, “जब आप उम्र में छोटे और नासमझ होते हैं, तो लोगों के असली चरित्र और उनके बर्ताव की पहचान नहीं कर पाते। वह सच में एक सनकी इंसान था, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया और सारी हदें पार हो गईं, तो मैंने उससे रिश्ता तोड़ लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY