मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 आज 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म के पहले दो भाग काफी सुपरहिट साबित हुए है और अब मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर तीसरे भाग का इंतजार भी खत्म हो चुका है।
Khabar Monkey

फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया और एक्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद उनके रिएक्शन से लगाया जा सकता है। लेकिन वहीं फिल्म क्रिटिक्स का कहना कुछ और है। चलिए बताते है फैंस की एक्साइटमेंट और फिल्म क्रिटिक्स का रिव्यू।
–
मोहनलाल की दृश्यम 3 रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
दृश्यम 3 एक सुपरहिट का आखिरी और तीसरा पार्ट है। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी क्योंकि इसके पहले दो पार्ट्स शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाए गए है। लेकिन फिल्म क्रिटिक्स का रिव्यू कुछ खास नहीं है लेकिन फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे है साथ ही अपने रिएक्शन एक्स पर लिख रहे है।
ट्रेड एनलिस्ट ने दृश्यम 3 पर क्या कहा
फिल्म ट्रेड एनलिस्ट सुमित कदेल ने फिल्म को एक पुराना फॉर्मुला बताया। एक्स पर उन्होंने अपने रिव्यू में लिखा- वही पुराना फॉर्मूला दोहराती फिल्म, पिछली फिल्मों जैसा रोमांच और असर छोड़ने में नाकामयाब। साथ ही इसे 2.5 स्टार्स दिए। इसके अलावा सिने हंगामा ने भी फिल्म को पिछली दोनों फिल्मों के मुकाबले फीका बताया।
–
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
लेकिन एक्टर मोहनलाल की फैन फॉलोइंग से यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर लाने में कामयाब हो रही है। एक्स पर फैंस अपने रिएक्शन दर्ज करा रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऑफिस बंक करके फिल्म देख रहा हूं, इसका कोई पछतावा नहीं।’ एक ने लिखा, ‘इसका क्लाइमैक्स रौंगटे खड़े करने वाला है।’
बता दें कि हिंदी भाषा में बनी अजय देवगन स्टारर यह फिल्म साल 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी लेकिन मलयालम भाषा में मोहनलाल स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसके अच्छी कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिल्म में एक्टर मोहनलाल के अलावा रानी जॉर्ज, अंसीबा हसन, अंजू जॉर्ज, एस्थर अनिल भी नजर आ रहे है। साथ ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर बनी हुई है।





