Entertainment

Drishyam 3: फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम, 29 अप्रैल को होने जा रहा बड़ा धमाका

Drishyam 3 Teaser Release Date: साउथ के दिग्गज कलाकार मोहनलाल की फिल्मों का ऑडियंस में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है और खासतौर पर ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही काफी तगड़ा बज बना हुआ है और फैंस इसे थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं. आए दिनों ‘दृश्यम 3’ पर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जिनसे फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे. मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म का टीजर कब आएगा, इस बारे में जानकारी सामने आ गई है.

Drishyam 3: फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम, 29 अप्रैल को होने जा रहा बड़ा धमाका
Drishyam 3: फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम, 29 अप्रैल को होने जा रहा बड़ा धमाका

‘दृश्यम 3’ मोहनलाल स्टारर क्राइम ड्रामा फ्रैंचाइजी का अपकमिंग सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन जीतू जोसेफ ने किया है. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ पहले 2 अप्रैलल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. अब ये फिल्म 21 मई, 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी, जिस दिन मोहनलाल का 66वां जन्मदिन भी है. एक्टर ने अब टीजर की रिलीज की डेट और टाइम की जानकारी दे दी है.

इस दिन आएगा ‘दृश्यम 3’ का टीजर

हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में मोहनलाल ने कंफर्म किया कि ‘दृश्यम 3’ टीजर 29 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसकी झलक, बुधवार शाम 5 बजे जारी की जाएगी. इस अपडेट को शेयर करते हुए मोहनलाल ने एक दिलचस्प पोस्टर भी जारी किया, जिसमें जॉर्जकुट्टी खेती के औजार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि बीते दिनों मेकर्स ने बताया कि पेन स्टूडियो ने पनोरमा स्टूडियो के जरिए आशीर्वाद सिनेमाज में 100 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने का फैसला लिया है. ये निवेश इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के लिए किया जाएगा. इस मूवी में मोहनलाल को लीड रोल में नजर आएंगे. ‘दृश्यम 3’ का हिंदी रीमेक भी बन रहा है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply