गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा, वेस्टइंडीज के खिलाफ रच सकते हैं नया इतिहास!​ | यस बैंक के ₹8,415 करोड़ के बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, निवेशकों को राहत​ | SC Jantar Mantar Protest Site: जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, दिल्ली पुलिस और केंद्र से जवाब मांगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Divya Mittal Election 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी ने किया ऐलान​

: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। वह मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से जनता शक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी और सीट को लेकर उनकी घोषणा के बाद […]

: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। वह मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से जनता शक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी और सीट को लेकर उनकी घोषणा के बाद मिर्जापुर की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नौकरी छोड़ने के बाद अब राजनीति में नई पारी

मेरा राजनीतिक सफर का अगला कदम। मेरे साथ जुड़ें 🙏🙏 pic.twitter.com/c9ihA3dxOB

— Divya Mittal October 15, 2026

दिव्या मित्तल पहले ही प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आने का संकेत दे चुकी थीं। अब उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सीट और पार्टी का नाम भी स्पष्ट कर दिया है। वह मिर्जापुर सदर सीट से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। मिर्जापुर सदर पूर्वांचल की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में गिनी जाती है। इस सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर चुके हैं। ऐसे में दिव्या मित्तल के यहां से चुनाव लड़ने के ऐलान को सियासी लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

मिर्जापुर की राजनीति में बढ़ेगी हलचल?

दिव्या मित्तल के चुनाव मैदान में उतरने से मिर्जापुर सदर सीट पर मुकाबले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनकी प्रशासनिक पृष्ठभूमि और नई राजनीतिक पारी पर अब सबकी नजर रहेगी। वहीं, जनता शक्ति पार्टी के नाम में शामिल ‘शक्ति’ को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसे मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी की आध्यात्मिक शक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा और अन्य दलों की ओर से कौन उम्मीदवार उतारे जाएंगे, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY