Dharmik Yatra Niyam: हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जीवन में कभी न कभी धार्मिक यात्रा पर जरूर जाते हैं। धार्मिक यात्राएं करने से व्यक्ति को ईश्वर का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही पाप कर्मों का भी नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक यात्राएं व्यक्ति के आध्यात्मिक उत्थान के लिए भी बेहद शुभ मानी जाती हैं। हालांकि धार्मिक यात्रा के दौरान की गई कुछ गलतियां पुण्य फलों को बर्बाद कर सकती हैं। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
Khabar Monkey

धार्मिक यात्राओं के दौरान न करें ये गलतियां
- तामसिक भोजन- अगर आप धार्मिक यात्रा पर निकले हैं तो गलती से भी आपको तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक यात्रा के दौरान मांस-मदिरा का सेवन करने से यात्रा का पुण्य फल बर्बाद हो जाता है।
- अहंकार न करें- धार्मिक यात्रा करने वाले व्यक्ति को अहंकार और क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अगर आप धार्मिक यात्रा के दौरान क्रोध और अहंकार करते हैं तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको प्राप्त नहीं होता।
- अपमान करना- धार्मिक यात्रा आप मन का शुद्धिकरण करने के लिए भी करते हैं। इसलिए यात्रा के दौरान गलती से भी किसी का अपमान आपको नहीं करना चाहिए। कोई आपसे सहायता मांगे और आप समर्थ हैं तो आपको कर देनी चाहिए। माना जाता है कि हर व्यक्ति में ईश्वर का वास है, इसलिए धार्मिक यात्रा के दौरान अगर आप किसी का अपमान करते हैं या किसी के भी साथ गलत व्यवहार करते हैं तो धार्मिक यात्रा का शुभ फल आपको नहीं मिलता।
- गलत ध्येय से धार्मिक यात्रा करना- अगर आप बस घूमने-फिरने का मकसद लेकर धार्मिक यात्रा करने निकले हैं तो आपको किसी भी तरह का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए धार्मिक यात्रा पर निकले हैं तो धार्मिक और आध्यात्मिक लक्ष्य बनाकर आपको चलना चाहिए।
धार्मिक यात्रा में इन नियमों का करें पालन
- धार्मिक यात्रा आपको तब ही करनी चाहिए जब आपका मन शांत और भक्ति भाव से भरा हो।
- यात्रा के दौरान आपको क्रोध, लोभ, वासना जैसी भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
- खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।
- यात्रा के दौरान स्थानीय मान्यताओं का आपको सम्मान करना चाहिए।
- धार्मिक यात्रा में पारंपरिक वस्त्र धारण आपको करने चाहिए।
- यात्रा के दौरान कुड़ा-करकट नहीं फैलना चाहिए।
- चमड़े की वस्तुओं को यात्रा के दौरान खुद से दूर रखें।
- यात्रा के दौरान देवी-देवताओं के मंत्र या नाम का जप आपको करने चाहिए ताकि किसी भी तरह का गलत विचार आपके मन में न आए।
- सभी के साथ अच्छा व्यवहार आपको धार्मिक यात्रा के दौरान करना चाहिए।
अगर आप ऊपर दी गई बातों का ख्याल धार्मिक स्थल की यात्रा के दौरान रखते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्त होती है। वहीं जो लोग इन बातों को नजरअंदाज करते हैं उनके पुण्य फल भी नष्ट हो सकते हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)












