आईपीएल 2027 से पहले एक बहुत बड़ा कमबैक हुआ. हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद मुंबई इंडियंस में कप्तानी का पद खाली हो गया था। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अब नए कप्तान के तरफ रुख कर रही है जिसमे कई नाम थे लेकिन आज मुंबई ने कप्तान का नाम ऐलान कर दिया है.

3 साल बाद रोहित शर्मा बने कप्तान
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त कर दिया है। तीन साल के अंतराल के बाद हिटमैन एक बार फिर ब्लू एंड गोल्ड की कमान संभालेंगे। यह घोषणा फ्रेंचाइजी के 20वें सीजन से पहले हुई है। रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच आईपीएल खिताब जीते थे। वे एमएस धोनी के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं।
2023 के बाद हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन पिछले तीन सीजन में टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। हार्दिक को हाल ही में पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया गया, जिसके बदले अर्शदीप सिंह मुंबई में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक बयान में आकाश अंबानी ने कहा, “मैं रोहित को हमारे ऐतिहासिक 20वें सीजन में ब्लू एंड गोल्ड का नेतृत्व करते देखकर खुश हूं। रोहित और मुंबई इंडियंस तथा हमारी पलटन के बीच का रिश्ता बहुत खास है। आगे के सीजन को लेकर हमारी बातचीत में उत्साह और महत्वाकांक्षा साझा थी।”
रोहित शर्मा ने दिया बयान, कहा
रोहित शर्मा ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का बड़ा हिस्सा रहा है और इस टीम का नेतृत्व करना हमेशा मेरा गर्व रहा है। नीता भाभी और आकाश के साथ सीजन को लेकर बातचीत रोमांचक रही है। मुझे विश्वास है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। मैं 20वें सीजन के लिए तैयार हूं। फोकस हमारे ब्रांड का क्रिकेट खेलने, साथ मिलकर प्रतिस्पर्धा करने और खेल का आनंद लेने पर रहेगा।”
ज्ञात हो कि हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद मुंबई इंडियंस में कप्तानी का पद खाली हो गया है। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की ओर रुख किया है।