देश की राजधानी दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां ट्रेडिशन, हिस्ट्री और मॉडर्न लाइफस्टाइल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. दिल्ली के लोकल और यहां रहने वाले खाने-पीने के खूब शौकीन हैं. यही वजह है कि हर गली-नुक्कड़ पर स्ट्रीट स्टॉल से लेकर आपको यहां बड़े रेस्टोरेंट्स और कैफ भी मिल जाते हैं. यहां हर बजट और हर मूड वाले के लिए कुछ न कुछ होता ही है. दिल्ली में एक ऐसा ही कैफे है जो काफी पुराना होने के साथ ही हैरान भी करता है. सोचिए आप अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दिल्ली का शानदार व्यू भी देख पाएं. ऐसा ही एक कैफे हैं जो 360 डिग्री पर घूमते हुए आपको दिल्ली का शानदार नजारा दिखाता है.

टेस्टी खाने को खाते-खाते पूरे शहर का व्यू देखना अपने आप में अमेजिंग एक्सपीरियंस होगा. अगर दिल्ली में रहते हैं तो ये ख्वाहिश कोई सपना नहीं है बल्कि हकीकत है. तो चलिए जान लेते हैं 360 डिग्री पर घूमने वाले कैफे के बारे में. क्या है इसका नाम और आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं.
360 डिग्री पर घूमने वाला कैफे
हम दिल्ली के जिस कैफे या रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं उसका नाम है “परिक्रमा-द रिवाल्विंग रेस्टोरेंट” (Parikrama-The Revolving Restaurant). जब ये 360 डिग्री पर घूमता है. यहां का इंटीरियर भी शानदार है. ये भारत का सबसे ऊंचा घूमने वाला रेस्तरां है जो 24 मंजिल पर स्थित है और तकरीबन 240 फीट ऊंचा है.
शहर का शानदार व्यू
अगर आफ यहां आते हैं तो अपना मील एंजॉय करते हुए आपको पूरे दिल्ली शहर के शानदार नजारे दिखाई देते हैं. यहां से ज्यादातर प्रमुख जगहें दिखाई देती हैं जैसे जामा मस्जिद, बंगला साहिब, इंडिया गेट, जंतर-मंतर. यहां पर बैठकर शहर का 360 डिग्री पैनोरमिक व्यू देखने का एक्सपीरियंस ही अलग है. आप यहां अपने पार्टनर, दोस्तों, फैमिली के साथ जा सकते हैं और एक बढ़िया वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं.
(Image:parikrama_restaurant/insta)
Khabar Monkey
इतनी देर में पूरा करता है 1 चक्कर
जब हम बात करते हैं 360 डिग्री घूमने की और वो भी एक ही जगह बैठकर, तो लोगों को लगेगा कि कहीं उन्हें मोशन सिकनेस न हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होता है. दरअसल ये धीरे-धीरे मूव होता है और डेढ़ घंटा यानी 90 मिनट में अपना एक चक्कर पूरा करता है. इस तरह से आप बिल्कुल सुकून के साथ पूरा व्यू अपने कैमरे में भी कैप्चर कर सकते हैं.
View this post on Instagram
कैसे पहुंचे यहां?
“परिक्रमा-द रिवाल्विंग रेस्टोरेंट” अंतरिक्ष भवन में है जो कस्तूरबा गांधी मार्ग, कनॉट प्लेस में पड़ता है. आप यहां अपने व्हीकल से तो पहुंच ही सकते हैं. इसके अलावा सबसे पास की मेट्रो स्टेशन बाराखंबा रोड और राजीव चौक पड़ती है. यहां से आप ऑटो रिक्शा ले सकते हैं या फिर कैब बुक करके पहुंच सकते हैं. बारखंबा से ये तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर पड़ता है. ऐसे में आप 5 मिनट की वॉक करके भी यहां पहुंच सकते हैं.





