Rajat Patidar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज दोपहर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ. आरसीबी की टीम ने टॉस जीता और फिल साल्ट (Philip Salat) की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन बनाने में सफल रही, लेकिन इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और अंत में डेविड मिलर के विस्फोटक पारी की बदौलत इस मैच को 1 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने इस मैच के बारे में बात की, रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने किसे इस हार का जिम्मेदार माना आइए जानते हैं.
Rajat Patidar ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार
आरसीबी की टीम अब तक लगातार 2 मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल रही थी. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने 6 विकेट से मिली शिकस्त के बाद कहा कि
“हाँ, मैच बहुत करीबी था, लेकिन मुझे लगता है कि हम 15-20 रन से पीछे रह गए. शुरुआत में, खासकर विराट भाई और साल्ट ने, अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उसके बाद, मुझे लगता है कि 12 या 13 ओवरों में हमने कुछ ओवरों में विकेट गंवा दिए और इससे हम पिछड़ गए. मुझे लगता है कि पहली पारी में हमारी बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ा गई थी, लेकिन जिस तरह से हमने आखिरी ओवर में रन बनाए, वह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन मैं गेंदबाजों से यही कह रहा था कि जो भी करो, स्पष्ट रहो. टूर्नामेंट लंबा है, लेकिन हम वापस जाकर अपनी गलतियों का विश्लेषण करेंगे और उन्हें सुधारेंगे.”
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने सीधे तौर पर इस हार का जिम्मेदार अपनी गेंदबाजी को ठहराया. भुवनेश्वर कुमार और क्रुनाल पंड्या के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज विकेट नही हासिल कर सका.
कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच के मैच का हाल
फिल साल्ट और विराट कोहली (Virat Kohli) ने पारी की शुरुआत की, लेकिन विराट कोहली सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हुए, वहीं देवदत्त पड्डीकल 18 और कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन बनाए. इसके बाद टिम डेविड और फिल साल्ट ने रन बनाए, फिल साल्ट 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रन बनाए, वहीं टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए.
इसके बाद जितेश शर्मा ने 14 गेंदों में 20 रनों की बेहद धीमी पारी खेली और अंत में यही टीम की हार की वजह बनी. क्रुनाल पंड्या ने 12 रन बनाए और आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सके.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 18 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 47 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए.
कप्तान अक्षर पटेल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 26 रन बनाए, तो वही अंत में डेविड मिलर ने 10 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जीता लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम के काम नहीं आई.





