DharamViral

शुक्रवार रात करें दीये का ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी धन की आवक, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

Shukrawar Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित हैं। इस दिन किए गए विशेष उपाय धन, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य बढ़ाने में कारगर माने जाते हैं। ज्योतिष में शुक्रवार की रात किए जाने वाले कुछ खास उपायों को बहुत प्रभावशाली बताया है। कहा जाता है कि अगर श्रद्धा और नियम के साथ पूजा की जाए तो आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

शुक्रवार रात करें दीये का ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी धन की आवक, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की
शुक्रवार रात करें दीये का ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी धन की आवक, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

गुलाबी वस्त्र पहनकर करें पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार की रात गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ और ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा’ मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

अष्टलक्ष्मी पूजा का महत्व

शुक्रवार की रात अष्टलक्ष्मी की पूजा को विशेष फलदायी माना गया है। अष्टलक्ष्मी, मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाती हैं। पूजा में गुलाबी फूल और खीर का भोग अर्पित किया जाता है। इसके साथ कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी शुभ माना जाता है।

Khabar Monkey

दीपक से करें ये महाउपाय

अष्टलक्ष्मी और श्रीयंत्र के सामने घी के 8 दीप जलाना बेहद शुभ माना गया है। पूजा के बाद इन दीपकों को घर की आठों दिशाओं में रखने की परंपरा है। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

कमलगट्टे की माला का महत्व

पूजा में कमलगट्टे की माला से मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूजा के बाद इस माला को तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यापार-नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

विष्णु-लक्ष्मी की संयुक्त पूजा

शास्त्रों में शुक्रवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करना विशेष फलदायी बताया गया है। कहते हैं कि इससे धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply