गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जियोस्टार या सोनी स्पोर्ट पर नहीं होगा भारत और अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये​ | ‘ससुराल में तंत्र-साधना का दबाव’…कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची महिला, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी​ | सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में राहत की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Crime Patrol के नए होस्ट बने Ajay Devgn, शो से रिप्लेस होने पर Anup Soni ने तोड़ी चुप्पी​

सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का मशहूर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस बार अजय देवगन क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगे […]

सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का मशहूर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस बार अजय देवगन क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगे और इसके जरिए वह टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनसे पहले कई सालों तक अनूप सोनी इस शो को होस्ट करते आए हैं और उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। अब अनूप सोनी की जगह अजय देवगन के आने पर अनूप सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अजय देवगन के होस्ट बनने पर क्या बोले अनूप सोनी?

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन के आने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी एक्टर अपने करियर में कई तरह के रोल निभाता है, लेकिन दर्शक उसे उसी पहचान के लिए याद रखते हैं जो सबसे ज्यादा पॉपुलर होती है। अनूप ने बताया कि इस शो से पहले लोग उन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू के किरदार के लिए जानते थे, लेकिन क्राइम पेट्रोल के आने के बाद लोग उनके पुराने रोल को भूल गए।

पॉपुलर रोल से भागने के बजाय उसे अपना लेना चाहिए

अनूप सोनी ने कहा, “जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ काम नहीं आ जाता, तब तक लोग मुझे इसी शो के लिए याद रखेंगे।” उन्होंने इस दौरान अनिल कपूर से मिली एक सलाह को याद करते हुए कहा कि कुछ किरदार किसी एक्टर के करियर को पूरी तरह बदल देते हैं। एक एक्टर को उस पहचान से भागने की बजाय उसे खुशीखुशी अपना लेना चाहिए।

काम और किरदारों से ही बनती है पहचान

अपनी बात खत्म करते हुए अनूप सोनी ने कहा कि किसी भी एक्टर की पहचान और छवि असल में उसके चुने हुए काम, निभाए गए किरदारों, फिल्मों और वेब सीरीज से ही तय होती है। हालांकि अब अनूप सोनी इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन क्राइम पेट्रोल से बनी उनकी पहचान आज भी दर्शकों के दिलों में कायम है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY