मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘सपा अपने नाम पर वोट मांगने से कतरा रही…’ ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव के PDA पर हमला​ | न धुआं, न गंध, कैसे मौत की नींद सुलाती है मीथेन गैस? सिक्किम टनल हादसे से उठा सवाल​ | कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई भारत की चिंता, 61% बढ़ गया ऑयल इंपोर्ट बिल!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, संसद थाने तक पहुंचे​

CJP Protest:  नई दिल्ली में जंतर मंतर पर आज संसद मार्च के लिए CJP के  करीब 10 हजार कार्यकर्ता जुटे हैं। सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं हालांकि यहां तैनात 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अब स्थिति काबू में है। आपको बता दें CJP सुबह 9 बजे जंतरमंतर से संसद […]

CJP Protest:  नई दिल्ली में जंतर मंतर पर आज संसद मार्च के लिए CJP के  करीब 10 हजार कार्यकर्ता जुटे हैं। सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं हालांकि यहां तैनात 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अब स्थिति काबू में है। आपको बता दें CJP सुबह 9 बजे जंतरमंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। 

देर रात तोड़े बैरिकेट्स 

संसद मार्च से ठीक पहले हटी बैरिकेडिंग, दिल्ली पुलिस का क्या प्लान ?

जंतरमंतर पर चल रहे CJP के बड़े विरोध प्रदर्शन के बीच आधी रात को दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से अचानक अपनी बैरिकेडिंग, लगेज स्कैनिंग मशीनें और सुरक्षा कैमरे हटा दिए हैं।… pic.twitter.com/RxWL8dNhgO

— Bansal News Official July 20, 2026

 

धारा 163 लागू

 

 

जंतर मंतर पर चल रहे इस प्रोटेस्ट को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। इसके अनुसार अब पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतरमंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी। 

सांसद मार्च में शामिल हुईं सोनम वांगचुक की पत्नी गितांजलि आंगमो

#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, says, ‘We will focus on this march. Three points are very important today. First, we will focus on conducting the march peacefully. Let us stay focused on the issue the issue of education, which is a vital need… pic.twitter.com/leghfqIAtU

— ANI July 20, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गितांजलि आंगमो ने कहा कि उनका पूरा ध्यान प्रस्तावित मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज तीन बातें सबसे महत्वपूर्ण हैं। डॉ. आंगमो ने कहा, “हमारा पहला लक्ष्य मार्च को पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करना है। सभी लोग शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। शिक्षा देश की सबसे अहम जरूरतों में से एक है, इसलिए हम सभी को इस मुद्दे पर एकजुट और सतर्क रहना चाहिए।” उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों से संयम बनाए रखने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है।

#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, says, ‘We will focus on this march. Three points are very important today. First, we will focus on conducting the march peacefully. Let us stay focused on the issue the issue of education, which is a vital need… pic.twitter.com/leghfqIAtU

— ANI July 20, 2026

 

जंतरमंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

जंतरमंतर पर प्रदर्शनकारियों और RPF जवानों के बीच हुई हिंसक झड़प, चली लाठियां !

दिल्ली के जंतरमंतर पर CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान भारी हंगामा और बवाल खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों और वहां तैनात आरपीएफ जवानों के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात… pic.twitter.com/eqz2UQk7fQ

— Bansal News Official July 20, 2026

दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शनकारियों का कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। आपको बता दें भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी जिसके बाद ये एक्शन हुआ। इस घटना के चलते संसद मार्च में देरी हो रही है। तो वहीं कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना है कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। पुलिस का कहना है कि मार्च की परमिशन नहीं दी है।

 

 

 

क्या हैं CJP की मांगें 

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले है। 

1. नीट परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक मामलों और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय होना चाहिए। 

2. परीक्षा में हुई इस बड़ी धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है। 

3. देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में होने वाली देरी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दों पर सरकार को घेरना है। 


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY