EntertainmentViral

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल’, मंडे टेस्ट में फिसली फिल्म

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लक्ष्य लालवानी और की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बीता रविवार इस फिल्म का पहला वीकेंड था, जहां फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब सोमवार के आंकड़े कुछ खास दिखाई नहीं पड़ते है। वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म की कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। हैरानी की बात है सोमवार को फिल्म अपने पहले दिन की कमाई से भी कम की कमाई कर पाई।

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल’, मंडे टेस्ट में फिसली फिल्म
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल’, मंडे टेस्ट में फिसली फिल्म

Khabar Monkey

‘चांद मेरा दिल’ का डे 4 कलेक्शन

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को सिर्फ 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार की कमाई के तुलना में यह भारी गिरावट है। फिल्म ने रविवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो इस फिल्म का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला दिन था।

इसी के साथ भारत में फिल्म का अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 15.76 करोड़ रुपये है जबकि नेट कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये है। भले ही इस फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन फिल्म ने रविवार को रफ्तार पकड़ ली थी और शनिवार के मुकाबले इसकी कमाई में 16% की वृद्धि हुई थी।

नहीं चला अनन्या और लक्ष्य का जादू

फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेशियो की बात करें तो थिएटर्स में लोगों की भीड़ देखने नहीं मिल रही है। रिलीज के बाद थिएटर्स में 20 % से ज्यादा सीटें भी नहीं भर रही थी। बड़े प्रोडक्शन हाउस और शानदार कलाकार होने के बावजूद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब होती दिख रही है।


फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक इंटेंस लव स्टोरी है। फिल्म के संवाद और उससे जुड़े काफी मीम्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। लक्ष्य को इस तरह के रोमांटिक किरदार में लोग पसंद कर रहे है इससे पहले अभिनेता को फिल्म ‘किल’ में जोरदार एक्शन करते देखा गया था। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘किल’ उनकी डेब्यू फिल्म थी।

‘चांद मेरा दिल’ फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य किरदारों में है। अब देखना रहेगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसा प्रदर्शन करती है।

Leave a Reply