टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपने व्लॉग्स के लिए काफी चर्चा में बनी रहती है लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनके ससुर है। दरअसल, हाल ही में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने बताया था कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। अब यूट्यूब पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में बताया जो चिंताजनक है। एक्टर ने कहा कि इंटरनल ब्लीडिंग बढ़ गई है साथ ही उनका दाएं तरफ के शरीर न रिस्पांड करना बंद कर दिया है। चलिए बताते है पूरी अपडेट

–
शोएब इब्राहिम ने बताई पिता की तबीयत
शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया। फैंस के लगातार पूछे जाने पर उन्होंने यह वीडियो बनाया जिसमें अपने की जानकारी दी। करीब 8 मिनट के इस वीडियो में एक्टर ने बताया, ‘पापा की कंडीशन इतनी अच्छी नहीं है। क्योंकि पहले जब ऐसा हुआ था तो सिर्फ क्लॉट था जिसकी वजह से उन्हें पैरेलाइड हो गया था पर वह बात कर रहे थे और जल्दी रिकवर भी कर गए थे।’
‘इस बार उन्हें ब्लीडिंग ज्यादा हो गई है। जिस वजह से वह बोल नहीं पा रहे है और शरीर के दाएं तरफ उनकी तकलीफ ज्यादा है। अच्छी बात है कि उनका बीपी पहले से नॉर्मल हुआ है।’
एक्टर ने आगे कहा कि ‘पापा ने रिएक्ट करना बंद कर दिया है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केस में यह होना स्वाभाविक है, सेंसेज काम करना बंद कर देते है। अभी उनकी एंडोस्कोपी होनी है जिससे सिर में जमा ब्लड निकाला जा सकें।’
Khabar Monkey
–
हज पर मौजूद फैंस से अपील
इसके अलावा एक्टर ने अपने फैंस से दुआ करने की एक अपील करते हुए कहा कि ‘जो भी हज गया हुआ है वो मेरा, दीपिका का और पापा का नाम लेकर अल्लाह के घर में दुआ करें। दीपिका का भी पेट स्कैन होना है उसके लिए भी दुआ करें।’
एक्टर के रोजाना के व्लॉग्स में उनके परिवार को देखा जाता है। उनके पिता को भी कई बार देखा गया है जिनमें वह हंसते खिलखिलाते नजर आते थे। शोएब ने इन बातों का भी जिक्र अपने वीडियो में किया।
दीपिका कक्कड़ की जानकारी
बता दें कि दीपिका कक्कड़ भी इस समय स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं। उनके शरीर से टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर और बाद में कुछ छोटे सिस्ट्स को सफल सर्जरी के जरिए हटाया गया। फिलहाल डॉक्टर लगातार स्कैन और नियमित जांच के जरिए उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।





