गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Share Market Rally: 542 दिनों बाद बाजार में आई ऐसी बहार, सेंसेक्स 2000 अंकों के पार, निवेशकों पर 5 घंटे में 8 लाख करोड़ की बौछार​ | Ramayana Part 1 X Review | ‘रामायण पार्ट 1’ पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?​ | कच्चे तेल में गिरावट का असर, इन कंपनियों की हुई मौज, शेयरों में 8% तक की तेजी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CEC Gyanesh Kumar Rishwat Case: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, 2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप​

: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस समय केरल में  सचिव रहे ज्ञानेश कुमार ने 17 करोड़ रुपये के बिल पास करने के बदले 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह मामला उस समय का है, जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण […]

: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस समय केरल में  सचिव रहे ज्ञानेश कुमार ने 17 करोड़ रुपये के बिल पास करने के बदले 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह मामला उस समय का है, जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। कोल्लम के पूर्व ठेकेदार साजन ने इस संबंध में शिकायत की है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण परियोजना से जुड़े भुगतान को मंजूरी देने के लिए उनसे रिश्वत मांगी गई थी।

पहले भी हुई थी मामले की जांच

इस मामले में पहले भी जांच की जा चुकी है। हालांकि, उस समय आरोपों की पुष्टि नहीं होने के कारण जांच बंद कर दी गई थी। अब ठेकेदार की ओर से नए आरोप लगाए जाने के बाद केरल सरकार ने मामले की दोबारा जांच कराने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शिकायत के आधार पर VACB को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एजेंसी अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की पड़ताल करेगी।

ये भी पढ़ें :

SIR को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच आया मामला

ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह शिकायत करीब दो दशक पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ी है। रिश्वत मांगने के आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए हैं, जिनकी जांच होनी बाकी है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें :

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY