कैफे कॉफी डे को ऑपरेट करने वाली कंपनी, कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड, वित्त वित्त 2026 में फिर से मुनाफे में आ गई. कंपनी ने टैक्स के बाद 14 करोड़ रुपए का मुनाफा (PAT) दर्ज किया, जबकि ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 5.7 प्रतिशत बढ़कर 1,094 करोड़ रुपए हो गया. कंपनी की मूल कंपनी, कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) द्वारा एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, इस वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 27 प्रतिशत बढ़कर 198 करोड़ रुपए हो गया. इसकी तुलना में, कॉफी डे ग्लोबल ने FY25 में 1,034.63 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और टैक्स के बाद 175.92 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कैफे कॉफी डे को लेकर किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं.

लगातार बढ़ा वेंडिंग मशीन का कारोबार
31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में, कंपनी की एवरेज डेली सेल्स (ASPD) पिछले वित्त वर्ष के 21,016 रुपए से मामूली रूप से बढ़कर 21,101 रुपए हो गई. हालांकि, वित्त वर्ष 2026 के अंत में कैफे कॉफी डे आउटलेट्स की संख्या पिछले वर्ष के 435 से घटकर 424 रह गई, जबकि समान स्टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) नकारात्मक 1.72 प्रतिशत रही. वेंडिंग मशीन का कारोबार लगातार बढ़ता रहा. वित्त वित्त 2026 की चौथी तिमाही के अंत तक मशीनों की संख्या बढ़कर 55,802 हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 54,100 थी.
Khabar Monkey
एक साल में ऐसे आई मुनाफे में
मूल कंपनी, कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड भी मुनाफे में लौट आई. पिछले वित्त वर्ष में 143.20 करोड़ रुपए का घाटा उठाने के बाद, FY26 में कंपनी ने 210.14 करोड़ रुपए का PAT दर्ज किया. इस वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 1,154.40 करोड़ रुपए का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. यह प्रदर्शन इस कॉफी चेन संचालक के लिए एक बड़ा बदलाव (turnaround) है, क्योंकि यह अपने कैफे नेटवर्क में कमी के बावजूद, मुनाफे में सुधार करने और अपने वेंडिंग मशीन कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.












