SportsViral

भारत के सुमित अंतिल ने 7वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने मीटर दूर भाला फेंककर दुनिया को चौंकाया

भारतीय पैरा एथलेटिक्स के सुपरस्टार सुमित अंतिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ना आदत बन चुकी है। बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुमित ने ऐसा कारनामा किया, जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने अपने करियर में सातवीं बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास के पन्नों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। 27 साल के सुमित अंतिल ने 27 मई को श्री कांतीरवा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में F64 कैटेगिरी के मुकाबले में 74.82 मीटर का विशाल थ्रो कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी उनके ही नाम था, जो उन्होंने 2023 एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ बनाया था।

भारत के सुमित अंतिल ने 7वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने मीटर दूर भाला फेंककर दुनिया को चौंकाया
भारत के सुमित अंतिल ने 7वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने मीटर दूर भाला फेंककर दुनिया को चौंकाया

सातवीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

सुमित अंतिल का यह नया रिकॉर्ड उनके शानदार करियर का सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह 2019 से लगातार इस स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बने हुए हैं। उनकी रिकॉर्ड तोड़ने की यात्रा 2019 में इटली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने 61.32 मीटर का थ्रो कर पहली बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

Khabar Monkey

इसके बाद टोक्यो पैरालंपिक 2021 में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के दौरान तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 66.95 मीटर, 68.08 मीटर और 68.55 मीटर तक भाला फेंककर इतिहास रच दिया था। उसी साल इंडियन ओपन में 68.62 मीटर का थ्रो कर उन्होंने एक और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।फिर 2023 के हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो कर उन्होंने दुनिया को चौंका दिया था और अब बेंगलुरु में 74.82 मीटर का थ्रो कर अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पैरालंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी दबदबा

सुमित अंतिल सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ते, बल्कि बड़े मंचों पर गोल्ड जीतना भी जानते हैं। उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में 70.59 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा वह लगातार तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2023 में पेरिस, 2024 में कोबे और 2025 में नई दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत का गौरव बढ़ाया। हालांकि, बेंगलुरु में बनाया गया यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स की आधिकारिक मंजूरी के बाद ही औपचारिक रूप से दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढें:

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply