बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: बेगूसराय में दिनकर और पटना में मां सीता विश्वविद्यालय को मंजूरी, 50 ड्रोन खरीद समेत कई प्रस्ताव पास​ | शेयर बाजार में रचा जाएगा नया इतिहास! BSE के साथ MSEI पर भी लिस्ट होंगे NSE के शेयर​ | IPL 2027 में बदलेगी सूर्यकुमार यादव की टीम? अगले सीजन में इस टीम से खेलते आएंगे नजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Brezza और Venue की बढ़ेगी टेंशन! Honda ला रही नई SUV, जानें कब होगी लॉन्च?​

जापानी कार कंपनी Honda भारत में अपनी SUV रेंज को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में संकेत दिया था कि वह अब भारत के लिए खास तौर पर विकसित किए गए मॉडल पर ज्यादा ध्यान देगी. इन मॉडलों को भारतीय ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान […]

जापानी कार कंपनी Honda भारत में अपनी SUV रेंज को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में संकेत दिया था कि वह अब भारत के लिए खास तौर पर विकसित किए गए मॉडल पर ज्यादा ध्यान देगी. इन मॉडलों को भारतीय ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा. कंपनी का टारगेट कार की कीमत और परफॉर्मेंस के बीच बेहतर बैलेंस बनाना है. Honda Cars India ने 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल लाने की योजना बनाई है. इसमें सब4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV और मिडसाइज SUV सेगमेंट पर खास फोकस रहेगा.

Honda की नई सबकॉम्पैक्ट SUV को 2028 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी SUVs से होगा. कंपनी के मुताबिक, इस नई SUV को भारत की सड़कों, ग्राहकों की जरूरत और स्थानीय बाजार की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन और विकसित किया जाएगा.

Honda के लिए यह मॉडल इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि Brio, Jazz और WRV को बंद किए जाने के बाद कंपनी की भारत में छोटी कार और कॉम्पैक्ट SUV मौजूदगी सीमित हो गई है. फिलहाल सब4 मीटर कैटेगरी में Honda के पास Amaze प्रमुख मॉडल है.

पेट्रोल, हाइब्रिड और EV ऑप्शन

नई Honda SUV के बारे में अभी ज्यादा तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे Honda के Global Small Car Platform या किसी नए मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा सकता है. इस प्लेटफॉर्म को अलगअलग पावरट्रेन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में भविष्य में इस SUV में पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे विकल्प देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इन ऑप्शन को लेकर कुछ नहीं कहा है.

Elevate फेसलिफ्ट और 0 Alpha EV भी आएंगी

नई छोटी SUV से पहले Honda अपनी Elevate SUV का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. इसमें डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय कुछ छोटे अपडेट और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. मौजूदा पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है. इसके बाद कंपनी Honda 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV को भारत में पेश कर सकती है. इसका मुकाबला Maruti e Vitara, Hyundai Creta Electric, Tata Sierra EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.

Civic और Accord की भी हो सकती है वापसी

Honda भारत में कुछ ग्लोबल मॉडल भी सीमित संख्या में लाने की संभावना पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Civic, Accord और CRV को भारत में फिर से पेश करने की संभावना देख रही है. इन मॉडल्स को हाइब्रिड वर्जन में पूरी तरह आयात करके बेचा जा सकता है. इसके अलावा Honda Prelude Hybrid स्पोर्ट्स कार को भी भारत लाने की योजना पर विचार किया जा रहा है. इसे कंपनी के एक प्रीमियम और ब्रांडइमेज मजबूत करने वाले मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY