बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दे दिया बड़ा संकेत​ | Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery​ | रिंकू सिंह की लव स्टोरी का होने वाला था ‘THE END’! प्रिया के घरवाले थे खिलाफ, ऐसे शादी तक पहुंची बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मैदान पर मुस्कुराने वाली स्मृति मंधाना का छलका दर्द! बोलीं- अकेले में वॉशरूम या शॉवर में रो लेती हूं​

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मैदान पर अपनी शांत मुस्कान और शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में उनकी भावनाओं का एक अलग पहलू सामने आया। बातचीत के दौरान स्मृति ने बताया कि वह अपनी परेशानियों को लंबे समय तक अपने ऊपर हावी […]

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मैदान पर अपनी शांत मुस्कान और शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में उनकी भावनाओं का एक अलग पहलू सामने आया। बातचीत के दौरान स्मृति ने बताया कि वह अपनी परेशानियों को लंबे समय तक अपने ऊपर हावी नहीं होने देतीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें दर्द महसूस नहीं होता। उन्होंने बताया कि कई बार वह अकेले में अपनी भावनाएं जाहिर करती हैं।

‘मैं वॉशरूम या शॉवर में रो लेती हूं’

जब स्मृति मंधाना से पूछा गया कि क्या वह रोती हैं, तो उन्होंने बताया कि वह आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी की घटनाओं के लिए नहीं रोतीं। हालांकि, कभीकभी वॉशरूम या शॉवर में अकेले रो लेती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बेहद करीबी लोगों के सामने ही वह अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर पाती हैं।

स्मृति मंधाना ने यह भी बताया कि वह दुख को लंबे समय तक पकड़े रखने में विश्वास नहीं करतीं। उनके मुताबिक, वह किसी परेशानी के बारे में ज्यादा देर तक सोचने के बजाय उससे बाहर निकलने और आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं।

क्रिकेट की हार ने भी कई बार तोड़ा

पॉडकास्ट में स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़े उन पलों का भी जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। उन्होंने 2024 के दुबई टी20 विश्व कप की हार को काफी दर्दनाक बताया। इसके अलावा 2026 के टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाने से भी उन्हें निराशा हुई। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि हर बार दुख का मतलब आंसू नहीं होता। कई बार इंसान बाहर से सामान्य दिखता है, लेकिन अंदर से काफी परेशान होता है।

फिल्में देखकर ज्यादा भावुक हो जाती हैं Smriti Mandhana

दिलचस्प बात यह है कि स्मृति मंधाना ने बताया कि असल जिंदगी के मुकाबले फिल्मों का उन पर ज्यादा असर होता है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। हाल ही में ‘मुसाफिर कैफे’ देखते हुए भी वह भावुक हो गई थीं। स्मृति मंधाना ने अपनी जिंदगी को लेकर एक और दिलचस्प बात कही कि उन्हें सहानुभूति पसंद नहीं है। वह मुश्किल समय से निकलकर खुद को दोबारा मजबूत करने में विश्वास रखती हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY