EntertainmentViral

Box Office Report: सोमवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में हुई गिरावट, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ ने कमाए 21 लाख

Box Office Collection: आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ और संजय दत्त, समीरा रेड्डी स्टारर मूवी ‘आखिरी सवाल’ दोनों फिल्में 15 मई को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। अब इन दोनों मूवीज को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। पहले वीकेंड पर एक तरफ ‘पति पत्नी और वो दो’ ने जहां ठीक-ठाक कमाई की, वहीं ‘आखिरी सवाल’ पस्त हो गई। अब देखते हैं नॉन-वीकेंड के पहले दिन यानी सोमवार को इन दोनों फिल्मों का कितना बिजनेस हुआ है।

Box Office Report: सोमवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में हुई गिरावट, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ ने कमाए 21 लाख
Box Office Report: सोमवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में हुई गिरावट, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ ने कमाए 21 लाख

मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘आखिरी सवाल’

अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में संजय दत्त ने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है। हालांकि, इसका कलेक्शन देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लोगों को अभिनय और कहानी कुछ भी पसंद नहीं आया। दरअसल, सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने सोमवार को 1,216 शो से सिर्फ 21 लाख का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें:

Khabar Monkey

इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 2.16 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने कुल 40 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 2.98 करोड़ रुपये हो गया है।

‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में भी हुई गिरावट

दूसरी तरफ दस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली। वीकेंड पर जहां इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाया। वहीं, मंडे टेस्ट में यह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। सैकनिल्क के अनुसार, आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म ने चौथे दिन 5,563 शो में 3.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.84 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 20.75 रुपये करोड़ हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन 75 लाख का कलेक्शन किया, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 28.84 करोड़ रुपये हो गया है। अब देखना होगा कि यह दोनों ही फिल्में इस पूरे नॉन-वीकेंड पर कितना कमा पाती हैं। 

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply