EntertainmentViral

Box Office Report: शनिवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का ऐसा रहा हाल

Pati Patni Aur Woh Do And Aakhri Sawal Box Office Collection Day 2: 15 मई को सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी। इसमें पहली आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ थी, तो दूसरी संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ रही। दोनों ही मूवीज को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कलेक्शन के मामले में एक फिल्म आगे रही तो दूसरी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही।

Khabar Monkey

Box Office Report: शनिवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का ऐसा रहा हाल
Box Office Report: शनिवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का ऐसा रहा हाल

सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को एक तरफ जहां ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 5.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, दूसरी तरफ ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में सुस्ती देखने को मिली। संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 73 कमाए।

यह भी पढ़ें:

‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में आया उछाल

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना के साथ विजय राज, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार नजर आए। इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 4 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे दिन 6,717 शो से 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 9.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए, जिससे अब तक इसकी कुल विदेशी कमाई 2 करोड़ रुपये हो गई है। इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 13.70 करोड़ रुपये हो गया है।

‘आखिरी सवाल’ का रहा ऐसा हाल

वहीं, दूसरी तरफ संजय दत्त और समीरा रेड्डी स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ कुछ खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 लाख का बिजनेस किया था और अब दूसरे दिन इसके बिजनेस में 82.5% की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन वह कुछ खास नहीं है। क्योंकि शनिवार को मूवी ने 1,894 शो से 73 लाख का नेट कलेक्शन किया।

ऐसे में अब भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 1.13 करोड़ रुपये हो गया है। बात करें, वर्ल्डवाइड बिजनेस की तो विदेशों में फिल्म ने कुल 15 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1.50 रुपये करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply