Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Box Office Report: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर कमाए 11.35 करोड़ रुपये, जुनैद-साई की ‘एक दिन’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
EntertainmentViral

Box Office Report: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर कमाए 11.35 करोड़ रुपये, जुनैद-साई की ‘एक दिन’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ

Raja Shivaji And Ek Din Box Office Collection: मई के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिला। शुक्रवार को एक तरफ रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तो दूसरी तरफ आमिर खान निर्मित जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर मूवी ‘एक दिन’ ने थिएटर्स में दस्तक दी। अब इन दोनों फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है।

Box Office Report: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर कमाए 11.35 करोड़ रुपये, जुनैद-साई की ‘एक दिन’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ
Box Office Report: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर कमाए 11.35 करोड़ रुपये, जुनैद-साई की ‘एक दिन’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रितेश देशमुख स्टारर ‘राजा शिवाजी’ ने अपने पहले दिन हिंदी और मराठी में 11.35 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के दिन फिल्म के लगभग 6000 शो थे। इनमें से 1900 मराठी शो में 68 प्रतिशत और 4200 हिंदी शो में लगभग 16 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। मराठी में फिल्म के सबसे ज्यादा शो (600) मुंबई में हुए, जहां लगभग 73 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। हिंदी में दिल्ली -एनसीआर में लगभग 400 शो हुए, जहां लगभग 13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

यह भी पढ़ें:

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, बोमन ईरानी, ​​अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख समेत कई सितारे नजर आए। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान की भी कैमियो है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

फिल्म ‘एक दिन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ में जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री देखने को मिली। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1,710 शो से सिर्फ 1 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन किया। वहीं, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.20 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि ‘महाराज’ और ‘लवयापा’ के बाद यह जुनैद की तीसरी फिल्म है। हालांकि, ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब देखना होगा कि यह फिल्म शनिवार और रविवार को कितना कलेक्शन कर पाती है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply