EntertainmentViral

Box Office Clash: 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला, आमने-सामने होंगी इम्तियाज अली और कंगना रनौत की फिल्में, जानिए पूरी डिटेल्स

सिनेमा जगत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराना कोई नई बात नहीं है। पहले भी फिल्मों का आपस में क्लैश देखने के लिए मिलता रहा है। फिर जब मूवीज रिलीज होती है, तो इसमें किसी को फायदा और किसी एक को नुकसान होता है। कई बार किस्मत अच्छी हो तो दोनों फिल्मों को अच्छा खासा रिस्पांस मिल जाता है और वो बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी ठीकठाक कर जाती हैं।

Box Office Clash: 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला, आमने-सामने होंगी इम्तियाज अली और कंगना रनौत की फिल्में, जानिए पूरी डिटेल्स
Box Office Clash: 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला, आमने-सामने होंगी इम्तियाज अली और कंगना रनौत की फिल्में, जानिए पूरी डिटेल्स

अब अगले महीने जून में फिर दो बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसमें एक कंगना रनौत स्टारर ‘भारत भाग्य विधाता’ है और दूसरी ‘मैं वापस आउंगा’ जो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी है। ये दोनों फिल्में 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौनसी मूवी दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है। चलिए अब ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आउंगा’ दोनों के बारे में आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें:

‘मैं वापस आउंगा’ में दिखाई देंगे दिलजीत

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ की बात की बात करें, तो यह एक रोमांटिक पीरियोडिक ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी विभाजन के दौरान बिछड़ने वालों की लव स्टोरी पर आधारित होगी।

वहीं, कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में 2008 में हुए बम धमाकों के दौरान सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ और नर्सेज द्वारा दिखाई गई बहादुरी पर आधारित होगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक नजर आएंगी। इस फिल्म को मनोज तापडिया ने डायरेक्ट किया है। शुक्रवार को फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसमें एक्ट्रेस का शानदार अंदाज देखने को मिला।

Khabar Monkey

आईएमडीबी में टॉप पर इम्तियाज की फिल्म

बता दें कि आईएमडीबी समय-समय पर मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी करते रहता है। उसी के अनुसार, फिलहाल दर्शक सबसे ज्यादा इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के आने का इंतजार कर रहे हैं। यह उस लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, कंगना की मूवी टॉप 10 में भी शामिल नहीं है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘टॉक्सिक’ और तीसरे नंबर पर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply