सद्गुरु जग्गी वासुदेव आधुनिक युग के उन गिने-चुने आध्यात्मिक गुरुओं में से हैं, जिनकी बातें सीधे दिल और दिमाग पर असर करती हैं। उनका मोटिवेशन पारंपरिक ‘सकारात्मक सोच’ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वे जीवन को उसकी वास्तविकता के साथ देखना सिखाते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि “जीवन को वैसा ही देखें जैसा वह है, न कि वैसा जैसा आप उसे देखना चाहते हैं।” सद्गुरु कभी भी अंधविश्वास या पुरानी रूढ़ियों की वकालत नहीं करते। वे विज्ञान, मनोविज्ञान और रोजमर्रा के उदाहरणों का उपयोग करके बात करते हैं, जिससे आज की युवा पीढ़ी उनसे जुड़ाव महसूस करती है। यही वजह है कि युवा उनकी बातों से काफी प्रभावित होते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें सद्गुरु के मोटिवेशनल कोट्स।
Khabar Monkey

Sadhguru Inspirational Thoughts Quotes in Hindi
- जीवन शाप है या आशीर्वाद, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मन आपकी बात मानता है या नहीं।
- लोग इस्तेमाल किए जाने के लिए नहीं हैं। लोग प्रेम करने और साथ निभाने के लिए हैं। वस्तुएं इस्तेमाल के लिए होती हैं लोग नहीं।
- भक्ति का अर्थ केवल पूजा-पाठ करना नहीं है। भक्ति का अर्थ है ‘मैं’ के भाव को विलीन कर देना।
- ऊपर उठें और चमकें। जब आप आनंदित और उल्लास से भरे होते हैं, तब लोग अपने-आप ही आपसे प्रेम करने लगते हैं।
- अच्छाई एक बनावटी व्यवहार है। आनंद एक वास्तविक अनुभव है।
- आपकी व्यस्त दिनचर्या आपको नहीं थका रही है, बल्कि अपने विचारों और भावनाओं में निरंतर उलझे रहना आपको मार रहा है।
- मानव जीवन केवल जीवित रहने तक सीमित नहीं है। मानव जीवन की वास्तविक शुरुआत ही तब होती है जब जीवित रहने की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
- जब आपका दिल प्रेम से भरा हो और आपका मन स्वयं के बोध से मुक्त हो, तो आपके पैर अपने आप थिरक उठेंगे।
- जीवनसाथी कोई मंजिल नहीं, बल्कि जीवन की यात्रा में एक सहयात्री है।
- टेक्नोलॉजी मनुष्यों की तुलना में अधिक तेजी से विकसित हो रही है। जब तक हम टेक्नोलॉजी से तेज विकसित नहीं होंगे, हम इसका विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग नहीं कर पाएंगे।
|
|





