Entertainment

Bharathanatyam 2 Mohiniyattam: बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन इस मलयालम फिल्म का करिश्मा, ओपनिंग डे से 4 गुना ज्यादा कमाए

Bharathanatyam 2 Mohiniyattam Box Office Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रौला पिछले कुछ सालों में बहुत बढ़ा है. खासकर मलयालम सिनेमा की छोटे बजट की फिल्मों ने काफी प्रभावित किया है. पिछले कुछ सालों में मलयालम सिनेमा ने अपनी कमाई से चौंकाया है और बताया है कि ये फिल्म इंडस्ट्री भी अपने दम पर दुनियाभर के फैंस का मनोरंजन करने के लिए काफी है. अब इस इंडस्ट्री से एक नई फिल्म आई है जो सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. हम बात कर रहे हैं फिल्म भारतनाट्यम टू मोहिनीअट्टम की. इस फिल्म का अलग ही भौकाल नजर आ रहा है.

Bharathanatyam 2 Mohiniyattam: बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन इस मलयालम फिल्म का करिश्मा, ओपनिंग डे से 4 गुना ज्यादा कमाए
Bharathanatyam 2 Mohiniyattam: बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन इस मलयालम फिल्म का करिश्मा, ओपनिंग डे से 4 गुना ज्यादा कमाए

तमाम बड़ी मूवीज के बीच रिलीज हुई भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम फिल्म ने यूं तो धीमी शुरुआत की थी. लेकिन बढ़ते वक्त के साथ ही इस फिल्म की कमाई में भी काफी इजाफा देखने को मिला. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई फिल्म रिलीज के 17वें दिन अपने ओपनिंग डे के कलेक्शन के मुकाबले ज्यादा कमा ले जाए. वो भी एक दो नहीं ब्लकि 4 गुना ज्यादा कमा ले जाए. आइए इस मलयालम फिल्म के करिश्माई आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

भारतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम ने कितने कमाए?

भारतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम फिल्म की बात करें तो इस ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये की कमाई की थी. फिल्म की कमाई में इसके बाद लगातार इजाफा ही देखने को मिला. पहले वीकेंड फिल्म के कलेक्शन के बाद इसकी कमाई ने ग्रिप पकड़े रखा और उसका नतीजा ये निकला कि फिल्म की कमाई और ठोस होती चली गई. लेकिन फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा तो रिलीज के 17वें दिन देखने को मिला. इसके पहले फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी. इसी के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों में अब और भी बड़ा करिश्मा कर के दिखा सकती है. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 21.20 करोड़ रुपये का हो चुका है.

2026 में मलयालम फिल्मों का जलवा

साल 2026 में अब तक मलयालम फिल्मों का अलग ही भौकाल नजर आया है. जहां एक तरफ भारतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम फिल्म ने अपनी कमाई से चौंका दिया है वहीं दूसरी तरफ इस साल वाझा 2 फिल्म ने भी जोरदार कमाई कर के दिखाई है. वहीं दूसरी तरफ मष्तिश्क मरणम और आडू 3 फिल्म भी अपनी कमाई से चौंकाने में सफल रही है. अभी तो साल का पहला क्वार्टर पूरा हुआ है. अभी बहुत समय बाकी है. आने वाले वक्त में मलयालम सिनेमा की ओर से फैंस को और भी सरप्राइज मिल सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply