शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​ | UP IAS Transfer List: यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले, अनुज सिंह को LDA की कमान, बिजनौर और सीतापुर में नए DM तैनात​ | चीन में पहली बार शुरू होगी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग, मई 2027 में खेला जाएगा WCC लीजेंड्स लीग का पहला सीजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bhai Dooj 2026: हर अब योग्यता को सम्मान और किसानों को मदद… सीएम योगी ने भाई दूज-चित्रगुप्त पूजा की दी बधाई​

आज देश में भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा का उत्सव भी मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को अग्रिम बधाई भी दी. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि युवाओं की प्रतिभा को सम्मान और […]

आज देश में भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा का उत्सव भी मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को अग्रिम बधाई भी दी. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि युवाओं की प्रतिभा को सम्मान और संकट की घड़ी में अन्नदाता के परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार का संकल्प है.

ने बताया कि इसी संकल्प के विस्तार में लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्तिपत्र के साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि वितरित की जाएगी.

2017 से पहले नौजवानों के सपनों का होता था सौदा

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम उस बदली हुई कार्यसंस्कृति का प्रमाण है, जिसमें युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर और संकटग्रस्त किसान परिवारों को सम्मानपूर्वक सहायता मिल रही है. वर्ष 2017 से पहले स्थिति इसके ठीक विपरीत थी. तब नौजवानों के सपनों का सौदा होता था और संकट में घिरे अन्नदाता किसान परिवार सहायता के लिए दरदर भटकते थे.

हमारी सरकार ने बदली कार्य संस्कृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस कार्यसंस्कृति को बदला है. आज सरकारी नौकरी में सिफारिश नहीं, योग्यता का सम्मान होता है. वहीं, दुर्घटना से प्रभावित किसान परिवारों को संकट की घड़ी में सरकार का संबल मिलता है. मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित युवाओं को अग्रिम बधाई भी दी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY