शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India​ | Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टीम के कप्तान! इंदौर में पहले दो मैच खेलेगी बिहार टीम​ | 18 महीने की ‘माया’ को मिला नया सहारा, जिंदगी की जंग में वंतारा बना उम्मीद, जामनगर में चल रहा इलाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gold BIS Hallmark Guidelines: क्या धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड? जरुर चेक कर लें ये 3 निशान​

Gold BIS Hallmark Guidelines: आज देशभर में का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में भारत में धनतेरस के दिन और खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन बाजारों और ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर अगर आप भी सोना […]

Gold BIS Hallmark Guidelines: आज देशभर में का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में भारत में धनतेरस के दिन और खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन बाजारों और ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहें हैं। तो पहले उसका हालमार्क जरुर चेक कर लें, जिससे आप का शिकार ना हो। आइए जानते हैं कि गहना खरीदते समय सही हॉलमार्क की पहचान कैसे की जाती है।

क्या है BIS हॉलमार्क?

BIS हॉलमार्क सोने की शुद्धता की प्रमाणिकता बताने वाला चिह्न है। इसे भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से जारी किया जाता है। यह निशान बताता है कि सोना कितना शुद्ध है।

हॉलमार्किंग का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सोने की शुद्धता के बारे में सही जानकारी देना और मिलावटी गहनों की बिक्री पर रोक लगाना है। इसलिए सोने के आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क की जांच करना जरूरी है।

सोने के गहने खरीदते समय कौनसे 3 निशान देखें?

जब भी आप सोने के गहने खरीदें, तो उस पर ये 3 जरूरी निशानों की जांच जरूर करें।

1. BIS का लोगो यह भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक निशान होता है।

2.  इसमें सोने की शुद्धता कैरेट और फाइननेस के रूप में लिखी होती है। जैसे 22 कैरेट सोने के लिए 22K916 और 18 कैरेट के लिए 18K750 लिखा होता है।

3. 6 अंकों का HUID कोड यह हर हॉलमार्क वाले आभूषण को दी जाने वाली अलग पहचान होती है।

इन 3 निशानों की मौजूदगी और उनकी सही जानकारी की जांच करने से आप सोने की शुद्धता को लेकर ज्यादा आश्वस्त हो सकते हैं।

क्या होता है HUID कोड और इसे कैसे चेक करें?

HUID यानी अंकों का एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। यह प्रत्येक हॉलमार्क वाले आभूषण को एक अलग पहचान प्रदान करता है।

ग्राहक इस कोड की मदद से अपने गहने की हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी की जांच कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। ऐप में HUID वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुनकर 6 अंकों का कोड दर्ज करें। इसके बाद आभूषण की शुद्धता, ज्वेलर और हॉलमार्किंग सेंटर से संबंधित उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं।

बिना हॉलमार्क वाला सोना खरीदने से क्या होगा नुकसान?

अगर आप बिना हॉलमार्क वाला सोना खरीदते हैं, तो उसकी शुद्धता को लेकर अनिश्चितता बनी रह सकती है। ऐसे में संभव है कि आप जिस कैरेट का सोना खरीद रहे हैं, उसमें उतनी शुद्धता न हो।

इसका नुकसान आपको भविष्य में गहने बेचते या एक्सचेंज करते समय उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY