HealthViral

Benefits Of Chia Seeds: रोजाना खाते हैं चिया सीड्स? फायदे के साथ नुकसान भी जान लें

Chia Seeds Benefits In Hindi: सोशल मीडिया लॉग इन करते ही हेल्थ गुरु, इंफ्लुएंसर्स से लेकर आम इंसान सभी पंपकिन सीड्स, सन फ्लावर सीड्स या चिया सीड्स खाने की सलाह देते दिख जाएंगे।

Benefits Of Chia Seeds: रोजाना खाते हैं चिया सीड्स? फायदे के साथ नुकसान भी जान लें
Benefits Of Chia Seeds: रोजाना खाते हैं चिया सीड्स? फायदे के साथ नुकसान भी जान लें

वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने तक चिया सीड्स हर जगह काम आते हैं। लेकिन चिया सीड्स के कुछ नुकसान भी हैं। अगर कोई व्यक्ति अचानक ज्यादा मात्रा में इन बीजों को खाना शुरू कर देता है, तो पेट में गैस, दर्द और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। शरीर को हाई फाइबर डाइट की आदत धीरे-धीरे डालनी चाहिए, ताकि पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव न पड़े।

चिया सीड्स खाने के फायदे

फाइबर का अच्छा स्त्रोत

चिया सीड्स फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसे खाने से पहले इसे पानी या योगर्ट में भिगोकर खाना चाहिए। भिगोने के बाद जब यह जेल की तरह हो जाए, तब इसे खाना चाहिए।

ओमेगा 3 फैटी एसिड

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में हेल्दी ओमेगा 3 होता है, जो हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखता है। चिया सीड्स से ट्राइग्लिसराइड लेवल कम होता है, इससे हार्ट अटैक और कैंसर का रिस्क कम होता है।

प्रोटीन से भरपूर

अगर आप गुड सोर्स ऑफ प्रोटीन ढुंढ रहे हैं, तो चिया सीड्स आपका साथी बन सकता है। चिया सीड्स में सभी 9 तरह के अमीनो एसिड होते हैं। हमारे शरीर में अमीनो एसिड प्रोड्यूस नहीं होता है। यह हमें खाने के जरिए लेना होता है। अमीनो एसिड मसल्स बिल्डिंग औऱ रिपेयरिंग में मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल को कम करना

चिया सीड्स में मौजूद हाई फाइबर शरीर में ग्लूकोज लेवल को कम करता है। यह खाना खाने के बाद जब पाचन स्लो होता है, तब ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसे खाना बेहद आसान है। इसे पानी में भिगोकर, ओटमील के साथ, स्मूदी में या फिर चावल के ऊपर भी छिड़ककर खाया जा सकता है।

चिया सीड्स खाने के अनगिनत फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कई लोगों को इससे एलर्जी की शिकायत होती है। चिया सीड्स के अधिक उपयोग से प्रोस्टेट कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है।

Khabar Monkey

चिया सीड्स खाने के नुकसान

  • एलर्जी

कई लोगों को चिया सीड्स खाने से एलर्जी की शिकायत होती है। कई लोगों में चक्कर, सिरदर्द, चेहरे पर सूजन और हाथों में एक्जिमा की समस्या आती है। ऐसे में चिया सीड्स को कंज्यूम करना बंद कर देना चाहिए। जिन लोगों को तिल या इस प्रकार के बीजों से एलर्जी होती है, उन्हें चिया सीड्स से भी एलर्जी होगी।

  • किडनी की समस्या

जिन लोगों को पहले से ही किडनी की समस्या होती है, उन्हें चिया सीड्स को अपने डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना चाहिए। मसलन चिया सीड्स की मात्रा कितनी लेनी चाहिए। ढाई चम्मच चिया सीड्स में 115 एमजी पोटैशियम और 244 एमजी फॉस्फोरस मौजूद होते हैं। ऐसे में किडनी के रोगियों को इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए।

  • ब्लॉकेज

यदि आप को बिना भिगोए या सूखा खाते हैं, तो यह आपके शरीर से पानी सोख लेता है, जिससे ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। यह ब्लॉकेज आंतों या खाने की नली में हो सकता है। इसलिए खाने से पहले चिया सीड्स को जरूर भिगोएं।

  • वजन बढ़ना

कई लोगों को लगता है कि चिया सीड्स करने में मददगार है। कुछ हद तक यही सही भी है, लेकिन यदि आपने चिया सीड्स के साथ-साथ अपने पूरे डाइट में बदलाव नहीं किए, तो वजन घटने की जगह इससे वजन बढ़ भी सकता है। चिया सीड्स में कैलोरी अधिक होती है। 28 ग्राम चिया सीड्स में 128 ग्राम कैलोरी होती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply