देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सेक्टर में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि उसकी पहली मासमार्केट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वित्त वर्ष 2028 के आसपास बाजार में दस्तक दे सकती है. इस कदम के साथ बजाज उन पारंपरिक ऑटो कंपनियों की लिस्ट में शामिल होगी, जो इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं.

FY28 के दौरान होगी लॉन्च
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी दिनेश थापर के मुताबिक, की डेवलपमेंट तेजी से आगे बढ़ रही है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इसका लॉन्च FY28 के दौरान होगा. शुरुआती चरण में इस मॉडल को विदेशी बाजारों में उतारा जाएगा, जबकि बाद में इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा.
इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का होगा विस्तार
बजाज केवल तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी आने वाले समय में अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर और ईरिक्शा जैसे प्रोडक्ट पर भी फोकस कर रही है. इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च का फैसला ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली की प्रस्तावित EV पॉलिसी 2.0 के तहत 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने की योजना है.
प्रोडक्शन कैपेसिटी में भी होगा बड़ा इजाफा
बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता में भी बड़ा इजाफा करने जा रही है. बजाज का टारगेट कुल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना है. पहले चरण में अगले कुछ महीनों में करीब 10 प्रतिशत और इसके बाद वित्त साल के अंत तक अतिरिक्त 10 प्रतिशत क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई गई है. इसका फायदा मोटरसाइकिल, कमर्शियल व्हीकल और इलेक्ट्रिक वाहन तीनों श्रेणियों को मिलेगा.
Chetak का प्रोडक्शन बढ़ा
कंपनी अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak का प्रोडक्शन भी 50,000 यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 60,000 यूनिट करने की तैयारी में है. वहीं, इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर और कमर्शियल व्हीकल प्रोडक्शन क्षमता में भी लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी. वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं.
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 46 प्रतिशत बढ़कर 3,225.63 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसी अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 11 प्रतिशत बढ़कर 6.34 लाख से अधिक यूनिट रही. कंपनी का कहना है कि उसका इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार अब मुनाफे में पहुंच चुका है और आने वाले समय में 125cc से 160cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में नए मॉडल और अपडेट्स भी पेश किए जाएंगे.