शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी​

Brijbhushan Rajput Road Accident In Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होतेहोते बालबाल बच गए। विधायक ने इस घटना को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे अपनी हत्या की साजिश बताया है। उन्होंने पूरे मामले की एसआईटी से […]

भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी​

Brijbhushan Rajput Road Accident In Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होतेहोते बालबाल बच गए। विधायक ने इस घटना को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे अपनी हत्या की साजिश बताया है। उन्होंने पूरे मामले की एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी​
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी​

घटना बुधवार रात करीब 12:25 बजे खरेला थाना क्षेत्र में हुई, जब विधायक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। विधायक के अनुसार, रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते कार को सड़क किनारे खंती में उतार दिया गया, जिससे विधायक की जान बच गई।

सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल

हालांकि, विधायक की कार के पीछे चल रहा एस्कॉर्ट वाहन डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एस्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे में सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुनियोजित हमला

घटना के बाद विधायक बृजभूषण राजपूत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था। उनका दावा है कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले ही मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। इसके बावजूद सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग

विधायक ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज था या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। उन्होंने पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY