बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​ | टाटा संस में बड़ा फेरबदल, क्या AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन?​ | इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतरेगी कार कंपनी, भारत में पेटेंट कराया डिजाइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?​

Akhilesh Yadav Warning Nishikant Dubey: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसके पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के द्वारा निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी […]

‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?​

Akhilesh Yadav Warning Nishikant Dubey: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसके पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के द्वारा निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया था।

‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?​
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?​

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पुलिस थाने में सपा नेताओं ने निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। सपा नेताओं की शिकायत के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव को कानून का पालन करने की नसीहत तक दे डाली। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता कानून के प्रावधानों के तहत खुद अखिलेश यादव को थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी ।

निशिकांत दुबे अखिलेश पर कसा तंज

सपा नेताओं द्वारा मानहानि के कानूनी नोटिस पर बीजेपी सांसद ने पलटवार किया। ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि अखिलेश यादव, इस तरह का वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहा है, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ से ही आएगा ना, कानून यही कहता है।

अखिलेश जी @yadavakhilesh इस तरह का वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहा है, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ़ से ही आएगा ना, क़ानून यही कहता है । इस क़ानून को बनाने वाले कमिटि का मैं भी सदस्य था,इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है,कुछ लेते क्यों नहीं”https://t.co/f0vX2JbKPo”>pic.twitter.com/f0vX2JbKPo

— Dr Nishikant Dubey July 7, 2026

अखिलेश पर तंज कसते हुए दुबे ने लिखा कि इस कानून को बनाने वाली कमेटी का मैं भी सदस्य था इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है। कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स की गोली ले लीजिए।

अखिलेश ने दिया 10 मिनट का समय

ने अपने एक्स हैंडल पर बीजेपी सांसद को चेतावनी देते हुए लिखा कि जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीटपोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके खिलाफ तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

सार्वजनिकसार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी!

जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं…

— Akhilesh Yadav July 6, 2026

साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने ये झूठ फैलाया है, वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ये भी पढे़ं

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे विवाद की शुरुआत सरवना प्रसाद बालासुब्रमण्यम के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। इस पोस्ट को झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 5 जुलाई को साझा किया था। पोस्ट में उनका दावा था कि अखिलेश यादव से टिन्नू यादव लगातार संपर्क में था। इस पर भाजपा सांसद ने लिखा कि टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY