बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया ये फैसला​ | Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर​ | Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR​

Faizabad Bar Association Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुंचे। बार एसोसिएशन के सदस्यों की शिकायत में चंपत राय, […]

अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR​

Faizabad Bar Association Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुंचे। बार एसोसिएशन के सदस्यों की शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।

अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR​
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR​

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी जानकारी

अयोध्या राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के बाहर, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा, “पुलिस को हमारी शिकायत मिल गई है और उन्होंने कहा है कि FIR दर्ज की जाएगी। हमारी शिकायत में चार लोगों जिनमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव शामिल हैं के नाम हैं। अभी सिर्फ शिकायत दर्ज हुई है। FIR अभी तक रजिस्टर नहीं हुई है।”

#WATCH | Ayodhya, UP | Outside Ram Janambhoomi Police Station, Kalika Prasad Mishra, President, Faizabad Bar Association, says, “The Police received our complaint and said that an FIR will be filed. Our complaint names four people July 2, 2026

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े वकील

अयोध्या जिला अदालत के वकीलों का एक समूह FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ा। उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग की गई, लेकिन वकील बैरिकेड हटाकर और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आगे बढ़ गए।

Ayodhya, Uttar Pradesh: A group of lawyers from the Ayodhya district court marched towards the Ram Janmabhoomi police station to file an FIR. Heavy police deployment and barricading were put in place to stop them, but the lawyers proceeded after removing the barricades and moving… pic.twitter.com/k6UF8l3wlT

— IANS July 2, 2026

अयोध्या पुलिस ने दिया आश्वासन

बार एसोसिएशन को पुलिस ने अभी केवल आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर के सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा, “राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में हमारी शिकायत मिलने के बाद, हमें रिसिप्ट के तौर पर एक छोटा पीला टिकट दिया गया। अगर FIR दर्ज नहीं होती है, तो हमारे पास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जैसे कई दूसरे विकल्प भी हैं।”

#WATCH | Ayodhya | Shailendra Kumar Jaiswal, Secretary of Bar Association, Ayodhya, says, “After receiving our complaint at the police station, we were given a small yellow ticket as acknowledgement. If an FIR is not registered, then we have many other options… pic.twitter.com/0ufEy3RkKz

— ANI July 2, 2026

आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन की बैठक में ने बताया पहले ही ऐलान कर दिया है कि कोई भी वकील किसी भी आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने घोषणा की थी कि इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

–

एसआईटी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में एसआईटी ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में अविनाश शुक्ला, रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव हैं। इन सभी पर राम मंदिर के दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY