शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या कस्टडी में पुलिस मारती है, जेल में क्या-क्या होता है? सिया ने पहले ही कर ली थी सारी तैयारी​

Pune Ketan Agarwal Murder Case: क्या कस्टडी में पुलिस मारतीपीटती भी है? महिलाओं के जेल में क्याक्या अधिकार होते हैं? सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को मारने से पहले सारी जानकारी जुटाई थी. जी हां, पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी कांड से सबक लेते हुए काफी जानकारी जुटाई […]

Pune Ketan Agarwal Murder Case: क्या कस्टडी में पुलिस मारतीपीटती भी है? महिलाओं के जेल में क्याक्या अधिकार होते हैं? सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को मारने से पहले सारी जानकारी जुटाई थी. जी हां, पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी कांड से सबक लेते हुए काफी जानकारी जुटाई थी. पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की बीते दिनों उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी.

सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और पुणे पुलिस की जांच जारी है. इस जांच में भयानक साज़िश का खुलासा हुआ है. जैसेजैसे जानकारी सामने आई है, उससे साफ पता चलता है कि इस केतन मर्डर केस का राजा रघुवंशी केस से काफी कनेक्शन है.

दरअसल, पुणे पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि सिया गोयल ने इस बात की जानकारी जुटाई थी कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है और महिला कैदियों के क्या अधिकार होते हैं. पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल के घर से ज़ब्त किए गए दूसरे मोबाइल फोन से उसकी प्लानिंग और वारदात को अंजाम देने के तरीके के बारे में और सुराग मिल सकते हैं.। इस डिवाइस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

केतन मर्डर केस का राजा हत्याकांड से कनेक्शन

जी हां, दोनों केस को देखें तो इसमें काफी समानता है. जैसे सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को पहाड़ की चोटी से फेंका था. ठीक उसी तरह सिया गोयल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारा था. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि सिया गोयल और उनके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने शायद सोनम रघुवंशी कांड से सबक लिया होगा.

सोनम की तरह सिया को भी पछतावा नहीं
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पुलिस का मानना ​​है कि सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी की गलतियों से सीखा और बेहतर योजना बनाई, बेहतर इंतज़ाम किए और बेहतर बचाव की दलीलें तैयार कीं. इससे पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना मुश्किल हो गया. हालांकि, पुलिस की जांच में वे टूट गए और उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस की मानें तो इस समय सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को केतन अग्रवाल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है और उन्होंने अफसोस का कोई संकेत भी नहीं दिखाया है. यह ठीक उसी तरह है, जैसे सोनम को राजा की हत्या का पछतावा नहीं था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY