गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Manoj Bajpayee पर्दे पर बनेंगे Mahatma Gandhi, सुधीर मिश्रा करेंगे फिल्म का निर्देशन​ | Sri Lanka को नए स्पिनरों पर भरोसा करना होगा: कोच Pial Wijetunge का मानना​ | पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayodhya Police Car Accident: गश्त के लिए निकली पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, कांस्टेबल की हालत गंभीर​

Ayodhya Police Car Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 अगस्त मंगलवार की देर रात एक दुखद हादसा हो गया। जहां गश्त के लिए निकले दो पुलिस कर्मियों की कार गि​ट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है। […]

Ayodhya Police Car Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 अगस्त मंगलवार की देर रात एक दुखद हादसा हो गया। जहां गश्त के लिए निकले दो पुलिस कर्मियों की कार गि​ट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला कलंदर क्षेत्र का है। 

रायबलेरी मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ। जहां गश्त करने जा रही पुलिस की का ट्रेलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे के बाद दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया पर वहां हॉस्पिटल पहुंचते ही 28 वर्षीय दरोगा आकाश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आपको बता दें आकाश यादव जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। तो वहीं 27 वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार का मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज जारी है। 

यह भी पढ़े :

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY