गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कोटा-देहरादून के बाद प्रयागराज… राहुल का कार्यक्रम रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय बोले- ये हर हाल में होकर रहेगा​ | तेल की कीमतों में गिरावट के बीच चमके सोना-चांदी, क्या आएगी बड़ी तेजी? जानिए उछाल की वजह​ | Ireland का 2027 World Cup में सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूटा, Rain बनी विलेन!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, झांसी जेल जा रहे थे परिजन​

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। क्या है […]

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम, मोहम्मद जैद, उमर, आबान अहमद और सोनू खान एक कार से झांसी के लिए निकले थे। जब उनकी कार झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आबान अहमद और सोनू खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहतबचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। उसी से मुलाकात करने के लिए परिजन झांसी जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY