CrimeViral

लाठी डंडे से पीट पीटकर पहले पति की ले ली जान, मंदिर जाकर नीलम ने भगवान से क्यों मांगी माफी

लाठी डंडे से पीट पीटकर पहले पति की ले ली जान, मंदिर जाकर नीलम ने भगवान से क्यों मांगी माफी

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पत्नी ने अपने शराबी पति की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना से पहले वह पत्नी के मायके गया था, तभी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान नीलम कुशवाहा के रूप में हुई है, जिसने अपने पति को पहले लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव के पास आठ घंटे तक बैठी रही। शव के पास से उठने के बाद वह पास के एक मंदिर में गई और भगवान के सामने 10 मिनट चुपचाप बैठी रही और माफी मांगती रही। इसके बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

लाठी डंडे से पीट पीटकर पहले पति की ले ली जान, मंदिर जाकर नीलम ने भगवान से क्यों मांगी माफी
लाठी डंडे से पीट पीटकर पहले पति की ले ली जान, मंदिर जाकर नीलम ने भगवान से क्यों मांगी माफी

चार साल से मायके में रह रही थी नीलम

नीलम पिछले चार वर्षों से अपने पति दीनदयाल कुशवाहा से अलग अपने मायके में रह रही थी। एक जून को दीनदयाल नशे की हालत में नीलम के मायके पहुंचा था। नीलम ने आरोप लगाया कि दीनदयाल नशे में धुत्त था और उसने दरवाजा तोड़कर मेरे बेटे को उल्टा लटका दिया था। इससे वह डर गई थी, क्योंकि उसे आशंका थी कि उसका पति उनके बच्चे की जान ले सकता है। यह देखते ही नीलम ने गुस्से में आकर पास पड़ी लाठी उठाई और दीनदयाल पर वार कर दिया। पहले ही वार में दीनदयाल पलंग पर गिर पड़ा।

Khabar Monkey

पति की हत्या कर मंदिर गई थी नीलम

नीलम ने लाठी के बाद डंडा उठाया और पति दीनदयाल पर वार करती रही। खून से लथपथ दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नीलम दीनदयाल के शव के पास करीब आठ घंटे तक बैठी रही। इसके बाद वह पास के एक मंदिर में गई, करीब दस मिनट तक भगवान के सामने बैठकर क्षमा मांगी। फिर वहां से सीधे सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गई और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह रात करीब 8 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची और थाने के अधिकारी (एसएचओ) को बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। पुलिस को घर के अंदर चारपाई पर दीनदयाल का शव मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से छानबीन कर रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply