Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Arshad Warsi Upcoming Movies: अक्षय कुमार संग दी फ्लॉप, अब इन 4 फिल्मों से तहलका मचाएंगे अरशद वारसी, मिलेगा ‘किंग’ का साथ

Actor Arshad Warsi Upcoming Movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे टैलेंटेड एक्टर्स रहे हैं जिन्हें भले ही हर एक रोल लीड में नहीं मिलता है लेकिन जो भी रोल उन्हें मिलता है उसके साथ वे पूरा इंसाफ करते नजर आते हैं. एक्टर डांस भी अच्छा कर लेते हैं. एक्शन फिल्मों में भी वे माहिर हैं. कॉमिक टाइमिंग से भी उन्होंने सभी का दिल जीता है और वे सीरियस रोल से भी इंप्रेस करते नजर आते हैं. एक्टर 19 अप्रैल 2026 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने संघर्षों से गुजरते हुए इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है. साल 2025 में वे तीन फिल्मों में नजर आए लेकिन इन फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा.

Arshad Warsi Upcoming Movies: अक्षय कुमार संग दी फ्लॉप, अब इन 4 फिल्मों से तहलका मचाएंगे अरशद वारसी, मिलेगा ‘किंग’ का साथ
Arshad Warsi Upcoming Movies: अक्षय कुमार संग दी फ्लॉप, अब इन 4 फिल्मों से तहलका मचाएंगे अरशद वारसी, मिलेगा ‘किंग’ का साथ

लेकिन साल 2026 में भी एक्टर की झोली फिल्मों से भरी हुई है. उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में 4 फिल्में शामिल हैं. मतलब एक्टर अभी भी इंडस्ट्री में डिमांडिग कलाकारों में से एक हैं. एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर एक्टर की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं जिसके जरिए वे बॉक्स ऑफिस पर अपना भाग्य आजमाते नजर आएंगे.

2025 में नहीं चला अरशद वारसी का सिक्का

साल 2025 में अरशद वारसी आर्यन खान की वेब सीरीज में नजर आए थे. इस सीरीज में गफ्फूर भाई के रोल में उन्होंने काफी अच्छा काम किया था और उनकी खूब प्रशंसा भी देखने को मिली थी. इस सीरीज में अपनी कैमियो अपीयरेंस से और एंट्री से उन्होंने महफिल लूट ली थी. लेकिन ये वही साल है जब उनकी 4 फिल्में भी आई थीं. उन्होंने सबसे बड़ा दांव को-एक्टर अक्षय कुमार के साथ जॉली एल एल बी 3 फिल्म के जरिए खेला था. लेकिन इसक फिल्म का कोई खास भौकाल सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिला और ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भले ही इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था और अरशद वारसी की एक्टिंग की तारीफ की गई थी.

वहीं दूसरी तरफ वे भागवत चैप्टर 1 राक्षस नाम की फिल्म में वे नजर आए थे जिसका जिक्र कम ही देखने को मिला था. वहीं इसके बाद वे कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 में नजर आए थे. मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में सिर्फ 15 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी थी. इस लिहाज से देखा जाए तो 2025 में अरशद वारसी की फिल्में ज्यादा नहीं चलीं और बॉक्स ऑफिस पर उनका मामला ठंडा ही रहा. अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स के साथ कोलाबोरेट करने के बाद भी अरशद वारसी की फिल्मों का दम नजर नहीं आया.

अरशद वारसी की झोली में ये 4 फिल्में

मौजूदा समय की बात करें तो अरशद वारसी की झोली में मौजूदा समय में कई सारी फिल्में हैं. इसकी शुरूआत धमाल 4 फिल्म से होनी है. फिल्म फ्रेंचाइजी के 3 पार्ट्स आ चुके हैं और सक्सेसफुल भी रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो साल 2024 में ही धमाल 4 फिल्म की भी अनाउंसमेंट हो गई थी. साल 2025 में इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है और अब फैंस इस फिल्म को लेकर नए अपडेट्स के इंतजार में हैं. फिल्म में जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, रितेश देशमुख, संजय दत्त और संजय मिश्रा भी नजर आ सकते हैं.

इसके अलावा वे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म पहले दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन उस दौरान भी फिल्म रिलीज नहीं की जा सकी है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 26 जून 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, परेश रावल, नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी नजर आएंगे.

2026 में मिलेगा ‘किंग’ का साथ

वहीं साल 2026 में अरशद वारसी का जैकपॉट तब खुलेगा जब सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की फिल्म किंग रिलीज होगी. किंग फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होनी है और खूब जोर-शोर से इसपर काम चल रहा है. फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं. इस फिल्म में अरशद वारसी का भी अहम रोल होने जा रहा है. ऐसे में अगर फिल्म चल जाती है तो अरशद वारसी के झोली में भी एक ब्लॉकबस्टर साल 2026 में आ जाएगी.

वहीं इस फिल्म के बाद वे गोलमाल 5 फिल्म का भी हिस्सा हैं और इस फिल्म पर भी अभी काम जारी है. रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और फिलहाल इसकी रिलीज डेट अभी नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2026 के अंत में या फिर साल 2027 में रिलीज की जा सकती है. गोलमाल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी रही है. अब देखने वाली बाद होगी कि आखिर इस फिल्मों के जरिए क्या अरशद वारसी बॉक्स ऑफिस की जंग जीत सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply