Annu Kapoor On Om Puri: ओम पुरी भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने एक्टर्स में से एक रहे, जिन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग से दिलों में खास जगह बनाई. भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनके यादगार किरदार हर किसी को याद हैं और उन्हें लोग आज भी खूब प्यार देते हैं. लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो हमेशा से चर्चा में रहे थे. उनकी पहली शादी सीमा कपूर से हुई थी, जो अन्नू कपूर की बहन हैं. अब एक्टर ने बहन की शादी को लेकर खुलकर बात की है. साथ ही कहा कि ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया था.

दरअसल ने दो शादियां की थीं. पहली शादी 1991 में अन्नू कपूर की बहन सीमा से हुई. पर सालभर से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया था. और अलग होने की वजह थी एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर. अफेयर के बाद 1993 में उन्होंने नंदिता से शादी की. लेकिन दूसरी शादी के 14 साल बाद वापस पहली पत्नी के पास चले गए. उनकी पहली पत्नी ने बताया था कि वो नहीं चाहती थीं, उनके बच्चे को कोई नुकसान हो. इसलिए अफेयर की जानकारी मिलते ही वो चली गईं. अब अन्नू कपूर ने इस बारे में बात की है.
अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर निकाली भड़ास
हाल ही में सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने बहन की शादी पर बात की. वो बोलते दिखे कि- ”ओम पुरी एक अच्छे और बेहतरीन एक्टर थे. उनके जैसा कोई एक्टर था ही नहीं. लेकिन मामला यह अलग है कि वो किसी और के पति बन गए. साथ ही किसी और का पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया. मैं उस महिला का भाई हूं. ” आगे यह भी बताया कि एक्टर के आखिरी वक्त में उनकी बहन ने ही ओम पुरी की देखभाल की थी. वो कहते नजर आए कि बहन की जिंदगी बर्बाद होने का हमेशा अफसोस रहेगा. एक्टर ने कहा- ”मेरी बहन सीमा कपूर का जीवन बर्बाद हो गया, उसे कोई सहारा नहीं मिला”
अन्नू कपूर ने कहा कि उनके मन में किसी के लिए अब कुछ नहीं है. ओम पुरी नहीं रहे, पर उनका बेटा है और नंदिता के लिए भी भगवान से प्रार्थना की है. साथ ही खुलासा किया – ”ओम पुरी भी मुझसे बहुत डरते थे, क्योंकि मैं बेबाक बोलता हूं. मैं डरता नहीं हूं. मैं बेबस था. मैं कुछ नहीं कर सका. अब उन कहानियों को बताने लगूंगा, तो मामला बिगड़ जाएगा. क्योंकि मेरे अंदर का भाई बाहर आ जाएगा”





