Allu Arjun Raaka: साउथ के आइकन स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एटली के साथ अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म ‘राका’ में बिजी चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. अब जैसे-जैसे शूटिंग का शेड्यूल तेज हो रहा है, खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म पर पूरी तरह से फोकस करना चाहते हैं. इसी को देखते हुए एक्टर ने एक बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘राका’ के चलते बार-बार ट्रेवल करने से बचने के लिए अल्लू अर्जुन अगले दो से तीन सालों के लिए मुंबई शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं.

‘पुष्पा 2’ के बाद अब ‘राका’ से कुछ बड़ा करने जा रहे हैं. हाल ही में एक्टर के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी इस फिल्म का नाम और फर्स्ट लुक रिवील किया, जिसे देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. ‘राका’ की शूटिंग जोरों पर चल रही है, जिसकी रिलीज डेट मेकर्स जल्द ही अनाउंस कर सकते हैं. इसी बीच खबर आई है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं.
मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन
‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बार-बार ट्रेवल करने से होने वाली थकान से बचने के लिए अल्लू अर्जुन ने अगले दो से तीन साल तक मुंबई में ही रहने का फैसला किया है, ताकि वो अपनी अगली फिल्म पर पूरी तरह से ध्यान दे सकें. इसका मकसद फिल्म के मुश्किल शूटिंग शेड्यूल को मैनेज करना और शहरों के बीच होने वाले ट्रेवल को कम करना है.
–
राका कास्ट और रिलीज डेट
राका की बात करें तो अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर इस प्रोजेक्ट में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. खबरों के मुताबिक, ये फिल्म लगभग 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम बजट पर बन रही है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है. उम्मीद है कि टीम जल्द ही मुंबई के एक स्टूडियो में शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करेगी और प्रोडक्शन का काम पूरे साल चलता रहेगा. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के आखिर तक पूरी हो सकती है.





