शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
शमी-सिराज की वापसी, जडेजा बाहर, विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका​ | फिर बढ़ीं Vodafone Idea की मुश्किलें, अब मिला ₹26.83 करोड़ का नोटिस, क्यों लगा जुर्माना?​ | अब तो सुन लो सरकार… आजादी के 78 साल बाद भी नहीं बना पक्का पुल, जान हथेली में रखकर पार करते हैं नदी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ALL 2026: श्रीलंकाई लायंस ने एशियन लीजेंड्स लीग सीजन-2 का आगाज जीत से किया, अफगानिस्तान पठान्स को 15 रन से हराया​

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंकाई लायंस ने अफगानिस्तान पठान्स को 15 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान थिसारा परेरा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। ALL 2026, SL vs AFG: एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 की शुरुआत रोमांचक मुकाबले के साथ हुई, जहां श्रीलंकाई लायंस ने शानदार […]

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंकाई लायंस ने अफगानिस्तान पठान्स को 15 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान थिसारा परेरा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।

ALL 2026, SL vs AFG: एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 की शुरुआत रोमांचक मुकाबले के साथ हुई, जहां श्रीलंकाई लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान पठान्स को 15 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया।

भारतीय उच्चायुक्त आलोक रंजन झा की मौजूदगी में हुए उद्घाटन समारोह के बाद खेले गए इस मैच में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई लायंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए और फिर सधी हुई गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान पठान्स को 138/6 पर रोक दिया।

ALL 2026: मिडिल ऑर्डर ने संभाली पारी, 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई लायंस की शुरुआत साधारण रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मिलिंदा सिरीवर्धना ने 25 गेंदों पर 37 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि मेवन फर्नांडो ने 25, मिनोद भानुका ने 23 और कप्तान थिसारा परेरा ने 19 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम का स्कोर 153/6 तक पहुंचाया।

ALL 2026: मौसिफ खान की पारी बेकार, परेरा की गेंदबाजी ने पलटा मैच

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान पठान्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मौसिफ खान ने 24 गेंदों में 39 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और टीम जरूरी रनगति बनाए रखने में नाकाम रही। श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी अगुआई में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 138/6 पर रोक दिया और टीम को 15 रन से जीत दिला दी।

ALL 2026: जीत के बाद थिसारा परेरा ने टीम की तारीफ की

मैच के बाद कप्तान थिसारा परेरा ने कहा कि टीम का लक्ष्य 140 रन का आंकड़ा पार करना था क्योंकि पिच के व्यवहार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 153 रन इस विकेट पर अच्छा स्कोर साबित हुआ और गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को शानदार तरीके से सपोर्ट किया। परेरा ने यह भी कहा कि जाम्बिया जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थल पर टूर्नामेंट का आयोजन करना आयोजकों की बेहतरीन पहल है और सभी खिलाड़ी यहां खेलने का आनंद ले रहे हैं।

ALL 2026: आज खेले जाएंगे दो मुकाबले

इस जीत के साथ श्रीलंकाई लायंस ने एशियन लीजेंड्स लीग सीजन2 की अंक तालिका में शानदार शुरुआत की है। अब शुक्रवार को लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मुकाबले में पाकिस्तान पैंथर्स का सामना एशियन स्टार्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में इंडियन रॉयल्स की भिड़ंत बांग्लादेश टाइगर्स से होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY