Entertainment

Akshay Kumar Shelved Movie: अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर, डिब्बा बंद हो गई ये बड़ी फिल्म

Akshay Kumar Shelved Movie: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. 17 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. एक तरफ जहां अक्षय के फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले मायूस हो सकते हैं. दरअसल, अक्षय की एक फिल्म डिब्बा बंद हो गई है. इसकी जानकारी खुद अक्षय ने ही दी है.

Akshay Kumar Shelved Movie: अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर, डिब्बा बंद हो गई ये बड़ी फिल्म
Akshay Kumar Shelved Movie: अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर, डिब्बा बंद हो गई ये बड़ी फिल्म

उस फिल्म का नाम है ‘गोरखा’, जो साल 2021 में अनाउंस हुई थी. अक्षय के साथ मिलकर आनंद एल राय इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन अक्षय ने बताया है कि अब उनके इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो रहा है. हाल ही में अक्षय ने फैंस से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव चैट सेशन रखा. इस दौरान ही एक फैंस ने अक्षय से इस पिक्चर के अपडेट के बारे में पूछा. इसपर अक्षय ने कहा, “नहीं, गोरखा फिल्म नहीं बन रही है.”

3 साल पहले आनंद एल राय ने क्या अपडेट दिया था?

की इस एक लाइन ने उनके उन तमाम फैंस को मायूस कर दिया, जो इस फिल्म के इंतजार में थे. साल 2023 में आनंद एल राय ने भी इस फिल्म पर बात की थी. दरअसल, उस समय ऐसी चर्चा थी कि अक्षय ने ये फिल्म छोड़ दी है, जिसके बाद आनंद एल राय ने कहा था कि नहीं ऐसा नहीं है अक्षय ने फिल्म से किनारा नहीं किया है. उन्होंने उस समय ये भी कहा था कि हम फिलहाल ये फिल्म नहीं बना रहे हैं. कुछ टेक्निकल दिक्कतें हैं, उसकी वजह से फिल्म होल्ड पर है.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार का किरदार क्या होने वाला था?

आनंद एल राय के इस बयान से लगा था कि फिल्म पर भविष्य में काम होग. संजय पूरन सिंह इसे डायरेक्ट करने वाले थे. पर अब अक्षय ने साफ कर दिया है कि उनकी ये फिल्म नहीं बन रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल रहे इयान कार्डोजो का किरदार निभाने वाले थे.

बहरहाल, फिलहाल अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. प्रियदर्शन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. एकता कपूर, शोभा कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं. अक्षय के साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव समेत और भी कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply