EntertainmentViral

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों की मानें तो आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर और गौरी की शादी इसी साल 5 जुलाई को आमिर खान के घर पर ही बेहद सादगी के साथ होगी। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबर यह भी है कि दोनों पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं।
 

इसे भी पढ़ें:

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने
Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और मुंबई में अपना खुद का हेयर सैलून चलाती हैं। आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को मीडिया और दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस कराया था। इसके बाद से ही दोनों को कई फैमिली फंक्शन्स और फिल्मी इवेंट्स में एक साथ देखा गया है।
 

इसे भी पढ़ें:

अगर आमिर खान की पिछली शादियों की बात करें, तो उन्होंने पहले दो शादियां की हैं। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया था, लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों आज एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।

Khabar Monkey

Leave a Reply