Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
DharamViral

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Today Rashifal 2 May 2026:  आज से ज्येष्ठ मास का आरंभ हो रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। साथ ही आज देवर्षि नारद का जन्मोत्सव भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास की शुरुआत 2 मई, शनिवार से हो रही है। ग्रहों की चाल आज कुछ राशियों के लिए आकस्मिक धन लाभ के द्वार खोल रही है तो कुछ को वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
  • मेष राशि

आज वाले का  दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, बस जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी।

  • वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स से सराहना मिल सकती है। पैसों के मामले में लाभ होगा, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। ओवरथिंकिंग से बचें।

  • मिथुन राशि

आज आपको अपने फैसलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है लेकिन परिवार और पार्टनर का साथ आपको संभाल लेगा। खानपान को ठीक करें।

  • कर्क राशि

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ेगा लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें और आराम के लिए समय निकालें। खुद को समय दें और हर चीज के बारे में इतना ना सोचें।

  • सिंह राशि

आज आपके लिए ग्रोथ के संकेत हैं। कोई नई प्लानिंग सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

  • कन्या राशि

आज आपका ध्यान काम पर ही फोकस्ड रहेगा। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। रिश्तों में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। पार्टनर को आज कहीं घुमाने ले जाएं। खानपान संबंधी आदतें अब सुधार लें।

  • तुला राशि

आज का दिन सावधानी से बिताने का है। किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। काम में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में समझदारी से काम लें। आज तला-भुना खाने से बचें।

  • वृश्चिक राशि

आज का दिन   वाले का दिन  मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। कोई नया अवसर सामने आ सकता है। मौके को समय रहते भांप लें। आज लिया गया फैसला आपके आने वाले दिनों को नई दिशा दे सकता है।

  • धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी धीमी गति रह सकती है लेकिन धीरे-धीरे चीजें सुधरेंगी। पैसों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही बैलेंस आप बना लेंगे और इससे कई चीजें आसान होंगी।

  • मकर राशि

आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नए काम की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ वक्त बीतेगा। लोगों की बातें सुनकर अपने फैसलों में बदलाव ना करें।

  • कुंभ राशि

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसले लें। काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

  • मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेगी और काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लकी है।

व्यापार भविष्य

आज ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि और विशाखा नक्षत्र का प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित रुझान देखने को मिल सकते हैं।

तेजी: सोना,चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में आज अच्छी तेजी आने की संभावना है।

आज के भाग्यशाली अंक: 3,7,7,3 है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply