बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश भिड़ंत, फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर Team India​ | हैलीपैड खराब, सड़कें चलने के लायक नहीं… बुलंदशहर में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर बोले अखिलेश यादव​ | जसप्रीत बुमराह को लेकर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर लगाया डबल स्टैंडर्ड का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश… यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का क्या है हाल?​

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस दिनों झमाझम बरसात हो रही है. मॉनसून का प्रभाव देश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है, लेकिन अब मॉनसून अपने आखिरी दौर में. हालांकि, अंतिम दौर में भी मॉनसून का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. मॉनसूनी बारिश की वजह से उत्तर भारत में गंगा समेत कई […]

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस दिनों झमाझम बरसात हो रही है. मॉनसून का प्रभाव देश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है, लेकिन अब मॉनसून अपने आखिरी दौर में. हालांकि, अंतिम दौर में भी मॉनसून का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. मॉनसूनी बारिश की वजह से उत्तर भारत में गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 8 सितंबर को देशभर में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. आज राज्य में अधिकतम 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को बारिश की संभवना नहीं है. इसके बाद 11, 12 और 13 सितंबर को राज्य में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बरसात देखने को मिल सकती है.

यूपी से लेकर झारखंड तक मौसम का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को मॉनसून काफी अधिक एक्टिव रहेगा. आज मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के आगरा, कानपुर, सीतापुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, खीरी, बहराइच, बलरामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के कई जिलों में भी आज भारी बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. झारखंड में भी कई भागों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में आंधीबारिश

राजजस्थान के करौली, धौलपुर, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, बारां, सवाई माधोपुर, चूरू और कोटा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा में मौसमी गतिविधियांं बढ़ सकती है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर से दक्षिण तक बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून का असर तेज दिख सकता है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और अगले कुछ दिनों दौरान बारिश का अनुमान है. असम और मेघालय में व्यापक वर्षा हो सकती है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के अलगअलग हिस्सों में आज से 13 सितंबर के बीच हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 89 सितंबर फिर 13 सितंबर को बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तराखंड में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY